आईआरसीटीसी समय समय पर देश विदेश की खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी थाईलैंड घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। थाईलैंड में हर साल बड़ी संख्या में देश विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। थाईलैंड में आपको घूमने के लिए खूबसूरत समुद्री तट मिलेंगे। यहां की संस्कृति और खान पान के तो कहने ही क्या? थाईलैंड में आपको कई ऐतिहासिक मंदिर भी देखने को मिलेंगे।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का थाईलैंड घुमाने का शानदार ऑफर, सिर्फ इतना है किराया
थाईलैंड के रंग बिरंगे बाजार भी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहते हैं। ऐसे में अगर आप लंबे समय से थाईलैंड घूमने की योजना बना रहे थे, तो आपको इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THAILAND SPECIAL EX - GUWAHATI है। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने पर्याप्त व्यवस्थाएं कर रखी हैं। यात्रियों को सफर करते समय कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
PM Kisan Yojana: क्या नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
इस टूर पैकेज में आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड EGO017 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 नवंबर, 2025 को गुवाहाटी से हो रही है। टूर पैकेज में आपको थाईलैंड और पटाया घुमाया जाएगा।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज में थाईलैंड में आपको घुमाने के लिए बस और कैब की व्यवस्था की गई है। टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा रुकने के लिए होटल और खाने पीने की व्यवस्था आईआरसीटीसी ने कर रखी है।
IRCTC Tour Packages: रामलला के दर्शन के साथ गंगा आरती में शामिल होने का मौका, IRCTC लाया ये शानदार टूर पैकेज
अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 67,600 रुपये किराये के रूप में खर्च करने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 57,940 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 57,940 रुपये है।
Airtel: एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में मिल रहे कई गजब के फायदे, जानें क्यों है इतना खास