Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: सरकार कई अलग-अलग योजनाएं चलाकर अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। इसमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए खासतौर पर सरकार योजनाओं को चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसके तहत पात्र लोगों को पेंशन देने का काम किया जाता है।
इस योजना के तहत पहले आपको अपनी उम्र के हिसाब से इस योजना में निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन दी जाएगी। पर क्या आप जानते हैं इस योजना में किस उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं और कौन नहीं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे होता है निवेश?
- अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो इसमें आपको उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। जैसे, अगर आपकी उम्र 18 साल है और आपको 60 साल बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन चाहिए, तो ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं। ये पैसे आपके बैंक अकाउंट से हर महीने कट जाते हैं और योजना में जमा हो जाते हैं।
3 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- इसी तरह अगर किसी की उम्र 30 साल है और उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन चाहिए, तो फिर आपको हर महीने 577 रुपये का निवेश करना होता है जिसके बाद आपको ये लाभ मिलता है। इसी तरह बाकी उम्र के लोगों को भी योजना में प्रीमियम भरना होता है जिसके बाद पेंशन मिलती है।
4 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
किस उम्र के लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आपको भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो जान लें कि इस योजना से जुड़ने के लिए उम्र की सीमा है। इस योजना में सिर्फ 18 से 40 उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं
- इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और इसके बाद ही आपको 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दी जाएगी
5 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
योजना से कैसे जुड़े?
- आपको भी अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको अपने बैंक जाना होता है
- बैंक जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर आपकी केवाईसी होती है और इसके बाद आपको पेंशन प्लान (1 से लेकर 5 हजार रुपये महीना) चुनना होता है
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और फिर आपका प्रीमियम अकाउंट से कटने लगता है