Bank Rule: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। फिर चाहे किसी का बचत खाता हो, जीरो बैलेंस खाता हो, करंट खाता हो या फिर जन धन खाता हो आदि। शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के भी अब बैंक खाते होते हैं। बैंक खाते में लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं और अपने भविष्य के लिए इसी खाते में पैसे जमा कराकर बचत भी करते हैं। इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि देश के बैंकों में कई ऐसे खाते भी हैं जिनमें काफी ऐसा पैसा पड़ा है जिस पर दावा करने वाला कोई नहीं है? शायद आप न जानते हों, लेकिन ऐसा है। तो चलिए जानते हैं इस पैसे पर आखिर किसका अधिकार होता है? आदि। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6511646ff7b0800cb60b7187","slug":"who-has-rights-over-unclaimed-money-in-the-bank-see-details-2023-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: खातों में पड़े जिस पैसे पर कोई नहीं करता दावा, आखिर किसका होता है इस पर हक? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: खातों में पड़े जिस पैसे पर कोई नहीं करता दावा, आखिर किसका होता है इस पर हक? यहां जानें
Mon, 25 Sep 2023 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक के नियम क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक के नियम क्या हैं?
- फोटो : iStock
- दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के बैंकों में लगभग 35 हजार करोड रुपये ऐसे हैं जिन पर किसी ने क्लेम नहीं किया है। ये देश के अलग-अलग बैंकों में पड़े पैसों की स्थिति है।
बैंक के नियम क्या हैं?
- फोटो : istock
- आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अलग-अलग बैंक खातों में बीते 10 सालों में कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि ऐसी स्थिति में इस पैसे का क्या होगा और इस पर किसका हक होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के नियम क्या हैं?
- फोटो : istock
क्या होगा पैसे का?
- बात अगर इस पैसे की करें, तो भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के मुताबिक, जो पैसे अलग-अलग खातों में पड़े हैं जिन पर अब तक किसी ने क्लेम नहीं किया है उस पैसे पर पहला हक खाताधारक के परिवार का होता है। अगर परिवार नहीं है, तो ऐसे में करीबी रिश्तेदार भी इन पैसों पर अपना हक जता सकता है।
विज्ञापन
बैंक के नियम क्या हैं?
- फोटो : istock
- इन पैसों को 10 साल से ज्यादा समय तक कोई क्लेम नहीं करता है, तो इस पैसे को डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड यानी डीइएएफ में जमा कर दिया जाता है। इसके बाद भी पैसों के लिए कोई क्लेम नहीं करता है, तो जांच के बाद उसे पैसे दे दिए जाते हैं।