भले ही हमारे देश में लोग नौकरी करते हैं, अपना बिजनेस करते हैं और फिर इससे अच्छी कमाई करते हैं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि भारत देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इसमें से कोई दिहाड़ी मजूदरी करता है, तो कोई असंगठित क्षेत्रों में काम करके अपना जीवन यापन करता है। ऐसे में इन लोगों के सामने काफी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में सरकार ने इन लोगों के लिए एक योजना की शुरुआत की, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार लोगों की आर्थिक मदद भी करती है। जहां पहली किस्त जारी हो चुकी है, तो वहीं अब लोगों को दूसरी किस्त का इंतजार है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि दूसरी किस्त कब आएगी? तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
e-Shram: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलने वाली है अगली किस्त, जानें किस दिन आएंगे बैंक खाते में पैसे, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली किस्त हो चुकी है जारी
- ई-श्रम कार्डधारकों को यूपी सरकार द्वारा पहली किस्त एक हजार रुपये के रूप में पहले ही जारी की जा चुकी है। ये लाभ उन लोगों को मिला, जिन्होंने 31 मार्च 2021 से पहले अपना ई-श्रम कार्ड बनवाया था।
कब आ सकते हैं किस्त के पैसे?
- सभी लोग यही जानना चाहते हैं कि सरकार द्वारा ई-श्रम कार्डधारकों को दूसरी किस्त कब जारी की जाएगी। सरकार दूसरी किस्ते में 500 रुपये की आर्थिक मदद सीधे लोगों के बैंक खाते में भेजेगी। मीडिया रिपोर्टस में इस बात को कहा जा रहा है कि यूपी में चुनाव खत्म होने के बाद मार्च महीने के आखिर तक लोगों के खाते में सहायता राशि भेजी जा सकती है।
और भी हैं फायदे:-
बात अगर ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलने वाले फायदों की करें, तो इसमें हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद के अलावा भी अन्य लाभ हैं। जैसे:-
- 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर होता है
- घर बनाने के लिए आर्थिक मदद मिलती है
- सिलाई मशीन जैसी चीजें दी जाती हैं
- भारत सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ
- भविष्य में कई अन्य लाभों को इससे जोड़ा जाएगा।
इन लोगों को मिलते हैं लाभ:-
- जो पहले से श्रम विभाग की किसी योजना का लाभ न ले रहा हो
- जो आयकर जमा करने के दायरे में नहीं हैं
- जिनका पीएफ न कटता हो और जो सीपीएस/एनपीएस/ईएसआईसी का लाभ न लेते हो।