फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trivia: आखिर प्रोडक्ट्स की कीमतों के पीछे 99 या 999 क्यों लिखा जाता है? पीछे छुपी है ये वजह

Mon, 07 Mar 2022 08:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Trivia Why the prices of product end with 99 999 etc know the reason behind this
Why the prices of product end with 99 - फोटो : Istock

ये दौर बाजारवाद का है। कई कंपनियां रचनात्मक विज्ञापन और अपनी अनोखी मार्केटिंग स्ट्रेटजी की मदद से ग्राहकों को लुभाने का काम करती हैं। बीते कुछ सालों में विज्ञापनों के क्षेत्र में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। आज के विज्ञापन आपको केवल प्रोडक्ट के बारे में ही नहीं बताते बल्कि वो उस प्रोडक्ट की एक खास जगह आपकी मनोस्थिति में भी बनाने का काम करते हैं। आज कई बड़ी कंपनियां कंज्यूमर बिहेवियर का अध्ययन करने के लिए बड़ी मात्रा में पैसों का निवेश कर रही हैं। ऐसे में प्रोडक्ट को बेचने के लिए समय समय पर नए विज्ञापन और तरीके सामने निकलकर आते रहते हैं। ऐसे में क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर प्रोडक्ट की कीमतों के पीछे ज्यादातर 99 या 999 ही क्यों लिखा होता है? और इसका कंज्यूमर बिहेवियर पर क्या असर पड़ता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

Trivia Why the prices of product end with 99 999 etc know the reason behind this
Why the prices of product end with 99 - फोटो : Istock

विशेषज्ञों की मानें तो सामानों की कीमतों के पीछे 99 या 999 लिखे जाने के पीछे एक साइकोलॉजिकल फैक्ट छिपा हुआ है। एक थ्योरी के मुताबिक इंसान किसी नंबर को देखते वक्त लेफ्ट से राइट पढ़ता है, ताकि उसकी रेंज के बारे में पता चल सके। ऐसे में लेफ्ट की संख्या को हमारा दिमाग ज्यादा वरियता देता है बजाए राइट वाली संख्या के।

Trivia Why the prices of product end with 99 999 etc know the reason behind this
Why the prices of product end with 99 - फोटो : Pixabay

मान लीजिए किसी टीवी की कीमत 32,890 रुपये है। ऐसे में आपके दिमाग को लगता है कि टीवी 32 हजार रुपये का आया है। इसका कारण ये है कि हमने लेफ्ट वाली फिगर पर ज्यादा ध्यान दिया है बजाए राइट वाली के।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trivia Why the prices of product end with 99 999 etc know the reason behind this
Why the prices of product end with 99 - फोटो : Pixabay

ऐसे में जब भी किसी प्रोडक्ट का प्राइस 4,999 रुपये होता है। उसे खरीदते वक्त लोग के अवचेतन दिमाग में उस प्रोडक्ट की कीमत 4 हजार रुपये बनती है। कंपनियां और बड़े ब्रांड इंसान के इसी साइकोलॉजिकल लूपहोल का फायदा उठाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते सामान की कीमतों के पीछे 9, 99 या 999 लिखा होता है।

विज्ञापन
Trivia Why the prices of product end with 99 999 etc know the reason behind this
Why the prices of product end with 99 - फोटो : Pixabay

इसके अलावा प्रोडक्ट की कीमतों के पीछे 9, 99 या 999 लिखने से दुकानदारों को भी काफी फायदा होता है। कई ग्राहक प्रोडक्ट को खरीदते वक्त बचे हुए 1 रुपये वापस नहीं लेते। ऐसे में दुकानदारों की अच्छी बचत हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed