आज का दौर मोबाइल फोन का है, और आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल जरूर करता है। इस मैसेजिंग एप के यूजर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए व्हाट्सएप कंपनी भी समय-समय पर नए अपडेट लाती रहती है। व्हाट्सएप के जरिए सिर्फ मैसेज नहीं बल्कि आप वीडियो और वॉयस कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही इसके जरिए आप वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। इसके अलावा अब तो व्हाट्सएप के जरिए पेमेंट की भी सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। वहीं, कोरोना महामारी के बाद से व्हाट्सएप का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों में भी होने लगा है। यही वजह है कि ये इंस्टेंट मैसेजिंग एप यूजर्स के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कोई आपके प्राइवेट मैसेज न पढ़ सके, इसलिए इससे बचने के लिए मैसेज को हाइड करने की भी सुविधा इस एप पर मौजूद है? तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपनी चैट को हाइड कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623edb3d315ee067f03c97c6","slug":"whatsapp-tips-how-to-hide-your-whatsapp-chat-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Whatsapp Tips: मोबाइल का पासवर्ड होगा पता, फिर भी कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी व्हाट्सएप चैट, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Whatsapp Tips: मोबाइल का पासवर्ड होगा पता, फिर भी कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी व्हाट्सएप चैट, जानें कैसे
Sat, 26 Mar 2022 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक लगाने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक लगाने का तरीका
- फोटो : istock
कोई भी खोल लेता है मोबाइल
- प्राइवेसी के लिए लोग अपने स्मार्टफोन में पासवर्ड या पैटर्न लगाकर रखते हैं। लेकिन कई बार हमें अपने दोस्तों या करीबी लोगों को फोन अनलॉक करके देना पड़ता है। फोन इस्तेमाल करते समय लोग अक्सर व्हाट्सएप को खोल लेते हैं। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपकी व्हाट्सएप चैट को पढ़े तो आपके लिए हमारे पास एक आसान सी ट्रिक है।
व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक लगाने का तरीका
- फोटो : istock
इस फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल
- आजकल व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक का स्पेशल फीचर मिल रहा है। जब ये फीचर एक्टिवेट हो जाता है, तो फोन के अनलॉक होने के बाद भी व्हाट्सएप को अनलॉक करने के लिए अपने फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा। इसके बिना आपका व्हाट्सएप नहीं खुलेगा। मतलब जब तक आप नहीं चाहेंगे, कोई भी आपके व्हाट्सएप को नहीं खोल पाएगा और चैट भी नहीं पढ़ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक लगाने का तरीका
- फोटो : istock
ऐसे शुरू करें व्हाट्सएप फिंगरप्रिंट लॉक:-
स्टेप 1
- सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और सेटिंग में जाएं। अब अकाउंट पर टैप करें और प्राइवेसी में जाएं। यहां आपको फिंगरप्रिंट लॉक का ऑप्शन दिखाई देगा।
विज्ञापन
व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक लगाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां से Unlock with fingerprint को चालू करें और फिर अपने फिंगरप्रिंट की पुष्टि कर दें। इसके बाद आपके व्हाट्सएप फिंगरप्रिंट लॉक लग जाएगा, जिसके बाद कोई भी आपका व्हाट्सएप बिना आपकी मर्जी के नहीं खोल पाएगा।