फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI PPF Account: एसबीआई में पीपीएफ अकाउंट खुलवाते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो नहीं आएगी कोई दिक्कत

Sun, 12 Jun 2022 12:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
What To Keep While Opening PPF Account in SBI Form, Documents Check All Details News in Hindi
SBI PPF Account - फोटो : Istock

SBI PPF Account: अपने भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में कई लोग उसको आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए काफी पहले से निवेश की शुरुआत कर देते हैं। अगर आप भी अपने बुढ़ापे की जिंदगी को सिक्योर करना चाहते हैं, तो ऐसे में पीपीएफ काफी अच्छी स्कीम है। देश में बड़े पैमाने पर लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में निवेश करना पसंद करते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के 80C सेक्शन के तहत 150,000 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। इसी वजह से देश में कई लोग इस स्कीम को निवेश के लिए प्राथमिक विकल्प के तौर पर देखते हैं। मौजूदा समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में खाता खुलवाने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आज आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान एसबीआई में पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता खुलवाते समय रखना चाहिए। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि आप कैसे अपना पीपीएफ खाता एसबीआई में ओपन करवा सकते हैं।

What To Keep While Opening PPF Account in SBI Form, Documents Check All Details News in Hindi
SBI PPF Account - फोटो : Istock

अगर आप एसबीआई में अपने पीपीएफ अकाउंट को खुलवाने जा रहे हैं, तो ऐसे में इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं। पीपीएफ अकाउंट खुलवाते समय आपके पास पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आईडी प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आदि जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

What To Keep While Opening PPF Account in SBI Form, Documents Check All Details News in Hindi
SBI PPF Account - फोटो : Pixabay

ऐसे खोले एसबीआई में अपना पीपीएफ अकाउंट

इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट State Bank of India (onlinesbi.com) पर विजिट करना है। उसके बाद आपको रिक्वेस्ट एंड इंक्वायर्स टैब के विकल्प का चयन करना है। यहां न्यू पीपीएफ अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पीपीएफ खाते के लिए आवेदन करें के अनुभाग पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
What To Keep While Opening PPF Account in SBI Form, Documents Check All Details News in Hindi
SBI PPF Account - फोटो : i stock

इस प्रोसेस के बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। इसमें आपको अपना नाम, पैन डिटेल्स, पता आदि जरूरी चीजों को भरना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर बैंक की उस शाखा का कोड डालें, जहां आप अपने पीपीएफ अकाउंट को खुलवाने जा रहे हैं। इसके बाद नामांकित डिटेल्स को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

विज्ञापन
What To Keep While Opening PPF Account in SBI Form, Documents Check All Details News in Hindi
SBI PPF Account - फोटो : istock

कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसको दर्ज करने के बाद आपको अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको 30 दिनों के भीतर जरूरी दस्तावेजों और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ बैंक शाखा में जाना है। इस तरह आप आसानी से अपना पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed