फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card Tips: अगर नहीं भर पा रहे हैं क्रेडिट कार्ड की ईएमआई, तो ये चार तरीके दिला सकते हैं इससे छुटकारा

Thu, 03 Mar 2022 06:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
What to do if you are not able to pay the credit card EMI utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : iStock

आज के समय में अगर हमें कुछ भी लेना है, तो हमें पैसों की जरूरत होती है। घर के सामान से लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करने तक, हर एक चीज के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी या अपना बिजनेस करते हैं। लेकिन कई बार इससे भी उनके खर्चे नहीं निकल पाते हैं। वहीं, मौजूदा समय में लोग क्रेडिट कार्ड भी काफी संख्या में बनवा रहे हैं। बैंक आपको एक कार्ड जारी करता है, और उस पर एक लिमिट तय कर देता है। इसके बाद आप इस कार्ड से खर्चा करते हैं, और हर महीने इसे चुकाना होता है। वहीं, कई मर्तबा देखा जाता है कि लोग शौक-शौक में क्रेडिट कार्ड बनवा तो लेते हैं, लेकिन फिर इसके बिल को वो चुका नहीं पाते हैं। ऐसे में उनके सामने कई तरह की दिक्कतें आती हैं। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको इस क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पाने के कुछ तरीकों के बारे में आपको बताते हैं। हो सकता है कि इससे आपकी मदद हो जाए। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What to do if you are not able to pay the credit card EMI utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

मिनिमम बैलेंस भरते रहें

  • अगर आपने किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है, और अगर आप उसका हर महीने आने वाला बिल नहीं भर पा रहे हैं। तो ऐसे में आप कोशिश करें कि आप कुल बिल अमाउंट की जगह पर मिनिमम बैलेंस अमाउंट जरूर भर दें। इससे आपका कार्ड भी चलता रहता है और आपके सिबिल स्कोर भी बुरा असर नहीं पड़ता है।
What to do if you are not able to pay the credit card EMI utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

बैंक से समय मांग लें

  • अगर आपको लग रहा है कि आप किसी महीने अपने कार्ड का बिल नहीं भर पा रहे हैं, और ईएमआई बाउंस हो रही है। तो ऐसी स्थिति में आप अपने बैंक से समय मांग सकते हैं। कई बैंक अपने पुराने कस्टमर को थोड़ा समय दे देते हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आपके बैंक का ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if you are not able to pay the credit card EMI utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं पैसों की व्यवस्था

  • अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का सारा बकाया चुकाकर इसे बंद करवाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास पैसे नहीं हैं। तो आप अगर नौकरी करते हैं, तो अपने पीएफ खाते से एडवांस के रूप में कुछ पैसे निकाल सकते हैं या फिर अपने दफ्तर से एडवांस के तौर पर लेकर भी क्रेडिट कार्ड की पेमेंट कर सकते हो।
विज्ञापन
What to do if you are not able to pay the credit card EMI utility news in hindi
क्रेडिट कार्ड से छुटकारा पाने के तरीके - फोटो : istock

सेटलमेंट करा सकते हैं

  • अगर ऐसी स्थिति बन रही है कि आपके क्रेडिट कार्ड की काफी ईएमआई बाउंस हो गई है, और अब आप पैसे नहीं भर पा रहे हैं। तो ऐसे में आखिरी रास्ता सेटलमेंट का बचता है। बैंक इसमें आपके कुल अमाउंट का कुछ अमाउंट ही आपसे एक बार में ले लेता है। हालांकि, इसका बुरा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है। इसलिए सेटलमेंट को आखिरी विकल्प के तौर पर ही चुनें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed