कार खरीदना हम सभी का सपना होता है। ऐसे में उसके लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। वहीं अगर आपका परिवार बड़ा है, तो इस स्थिति में 5 सीटर कार को खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन नहीं है। बड़े परिवार के लिए 7 सीटर कारें सबसे बेहतर होती हैं। बाजार में एक जैसे मॉडल और वेरिएंट की कई कारें आती हैं। ऐसे में उनमें से एक अच्छी कार को खरीदना आपके लिए मुश्किल भरा काम हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर एसयूवी कारों के बारे में बताने वाले हैं। इनकी कीमत 5.53 लाख रुपये से शुरू हो रही है। ये कारें आपको बेहतरीन माइलेज देंगी। ये कारें आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। ये देश की सबसे सस्ती एसयूवी कारें हैं। इन्हें खरीदने पर आपकी अच्छी खासी बचत भी होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में -
7 Seater Cars: ये हैं देश की सबसे सस्ती 7 सीटर एसयूवी कारें, कीमत 5.53 लाख रुपये से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra Bolero
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 8.8 लाख रुपये है। इस कार में आपको एबीएस की सुविधा मिल रही है। इसमें BS6, 1.5लीटर, 3-सिलेंडर, mHawk 75 का डीजल इंजन मिल रहा है। ये एक 7 सीटर कार है। अगर आप 7 सीटर कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा बोलेरो नियो कार आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। 7 सीटर इस कार में 1493 CC का इंजन लगा हुआ है। महिंद्रा की ये एक डीजल कार है। बात अगर माइलेज की करें, तो ये 1 लीटर डीजल में 17 किलोमीटर आसानी से चल सकती है। इस कार की शुरुआत 8.8 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस से हो रही है।
Renault Triber
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 5.53 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसमें आपको 9 वेरिएंट मिल जाएंगे। इस कार में आपको 999cc का पेट्रोल इंजन मिल रहा है। अगर आप फैमिली को देखते हुए किसी बेस्ट और सस्ती 7 सीटर कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
Maruti Suzuki Ertiga
अगर आप एक फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा आपके लिए काफी अच्छी कार साबित हो सकती है। 7 सीटर इस कार का एक्स शोरूम प्राइस 7.96 लाख रुपये है। मारुति की इस कार में आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। ये कार 1 किलो सीएनजी में 17 से 26 किलोमीटर तक माइलेज आसानी से देती है। इस मॉडल में आपको कई दूसरे वेरिएंट भी मिल जाएंगे।