Money Transfer Rules: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं, ताकि वो आर्थिक रूप से कमजोर न हो पाएं। कोई नौकरी करता है तो कोई अपना काम करता है और जो कमाई होती है उसको ज्यादातर लोग बैंक में ही रखना पसंद करते हैं। वहीं, अब पहले की तरह किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता। बल्कि ये काम आप नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे एप के जरिए भी कर सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच अगर आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपके पैसे गलत खाते में भी ट्रांसफर हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ कभी ऐसा हो जाता है, तो क्या गलत बैंक खाते में गए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि इस पर नियम क्या कहते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6456884cdb4554fb350424bb","slug":"what-to-do-if-money-transferred-to-wrong-account-know-bank-rules-and-regulations-for-customers-2023-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Transfer Alert: गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए हैं पैसे? तो न हों परेशान बस ध्यान से कर लें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Money Transfer Alert: गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए हैं पैसे? तो न हों परेशान बस ध्यान से कर लें ये काम
Sat, 06 May 2023 10:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 06 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने के बाद क्या करें?
- आपके साथ अगर कभी ऐसा होता है कि गलती से आपके द्वारा भेजे गए पैसे गलत खाते में चले गए हैं। तो ऐसी स्थिति में आपको अपने बैंक की ब्रांच के मैनेजर से बात करनी होती है और साथ ही उन्हें इसका सबूत देना होता है कि आपसे गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं।
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें?
- फोटो : pixabay
- अगर आपसे अपने ही बैंक की ब्रांच वाले खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, तो बैंक सिर्फ मध्यस्थता का काम करती है। बैंक पैसे वापस करने के लिए उस व्यक्ति को ईमेल करती है। अगर वो व्यक्ति अनुमति दे देता है, तो 7 दिन में आपके खाते में पैसे वापस आ जाते हैं। जबकि अगर किसी और बैंक के खाताधारक के खाते में आपसे पैसे ट्रांसफर हो गए हैं, तो आपको बैंक अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बताना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
कर सकते हैं एफआईआर
- अगर आपके साथ ऐसा होता है कि सामने वाला शख्स आपके पैसे लौटाने से मना कर दे, तो फिर आप उसके खिलाफ एफआईआर करवा सकते हैं। दरअसल, कई लोग ऐसे होते हैं जो पैसों को वापस करने से मना कर देते हैं। इसलिए फिर आपको इस मामले में कानूनी सलाह लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
- वहीं, दूसरी तरफ अगर सामने वाला शख्स आपके पैसे लौटाने को तैयार हो जाता है, तो फिर आपको बैंक में अपनी आईडी और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेज जमा करवाने होते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके बैंक खाते में आपके पैसे वापस आ जाते हैं।