फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: अगर पहली बार करने जा रहे हैं फ्लाइट से यात्रा, तो भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकती है जेल

Wed, 31 Aug 2022 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Aug 2022 08:44 AM IST
विज्ञापन
What Mistakes to Avoid When go to the Airport for the First Time Otherwise May Go to Jail
एयरपोर्ट पर किन-किन नियमों का पालन करना जरूरी है - फोटो : Amar Ujala

Flights tips in Hindi: कभी न कभी हर किसी को एक जगह से दूसरी जगह पर किसी न किसी काम से जाना ही पड़ता है। कभी नौकरी के काम से, कभी कहीं घूमने, तो कभी किसी अन्य काम से हमें घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में कोई अपनी गाड़ी से, कोई बस से, कोई ट्रेन से तो कोई फ्लाइट से भी यात्रा करता है। बात अगर हवाई यात्रा की करें, तो लोग अपना समय बचाने के लिए इससे यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन हवाई जहाज में यात्रा करने के कुछ नियम भी हैं। सामान ले जाने से लेकर आपके यात्रा करने तक के नियम पहले से तय हैं, जिनका पालन आपको करना पड़ता है। इसलिए अगर आप पहली बार फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको जेल तक की हवा खिला सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What Mistakes to Avoid When go to the Airport for the First Time Otherwise May Go to Jail
एयरपोर्ट पर किन-किन नियमों का पालन करना जरूरी है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इन बातों का रखें ध्यान:-

नशीले पदार्थ न लेकर जाएं

  • अगर आप फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो आपको अपने साथ नशीले पदार्थ लेकर नहीं जाने चाहिए। बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू जैसी चीजें न लेकर जाएं। इसके अलावा अगर आप गांजा या हेरोइन लेकर एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो आपको सिक्योरिटी वाले पकड़ सकते हैं और गलत पाए जाने पर आपको जेल तक हो सकती है।
What Mistakes to Avoid When go to the Airport for the First Time Otherwise May Go to Jail
एयरपोर्ट पर किन-किन नियमों का पालन करना जरूरी है - फोटो : istock

धारदार चीजों का ध्यान

  • बॉक्स कटर, रेजर वाला ब्लेड, लाइटर, मेटल वाली कैंची जैसी आदि चीजों को ले जाना मना है। आपको इन सामानों को लेकर एयरपोर्ट नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ये चीजें फ्लाइट में आप अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Mistakes to Avoid When go to the Airport for the First Time Otherwise May Go to Jail
एयरपोर्ट पर किन-किन नियमों का पालन करना जरूरी है - फोटो : istock

हथियार

  • आप अपने साथ पिस्तौल, गन लाइटर, बंदूक, पेलेट गन, स्टार्टर पिस्टल, गोला बारूद आदि को भी आप अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। अगर आप एयरपोर्ट पर ये सामान लेकर जाते हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से आपको रोक जा सकता है और फिर गलत पाए जाने पर आपको जेल तक भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
What Mistakes to Avoid When go to the Airport for the First Time Otherwise May Go to Jail
एयरपोर्ट पर किन-किन नियमों का पालन करना जरूरी है - फोटो : Istock

गलत तरीका न अपनाएं

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि गलत तरीके, जैसे- नकली पासपोर्ट बनवाकर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर कहीं विदेश चले जाएंगे। तो आप गलत है, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है और मुमकिन है कि आपको जेल भी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed