Sim Card Swapping: आप जिसे देखेंगे वो आपको मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ नजर आएगा। किसी को वॉयस या वीडियो कॉल करनी हो, अपना मनोरंजन करना हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो या फिर किसी को पैसे भेजने हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी मोबाइल फोन की मदद से ही हो जाते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट मौजूद हो। वहीं, किसी को पैसे भेजने और अन्य कामों के लिए ओटीपी की जरूरत होती है, जो आपके मोबाइल नंबर पर आता है। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आजकल सिम कार्ड स्वैपिंग फ्रॉड काफी ज्यादा चल रहा है, जिसमें आपको ठगा जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपके साथ भी सिम कार्ड स्वैपिंग फ्रॉड हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6468a41f40e8b17eaf0afc0a","slug":"what-is-sim-card-swapping-read-sim-swap-fraud-full-explained-in-hindi-2023-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या होता है सिम कार्ड स्वैपिंग और कैसे हो सकते हैं आप ठगी के शिकार? यहां समझें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या होता है सिम कार्ड स्वैपिंग और कैसे हो सकते हैं आप ठगी के शिकार? यहां समझें सबकुछ
Sat, 20 May 2023 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 May 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
सिम कार्ड स्वैपिंग क्या होता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिम कार्ड स्वैपिंग क्या होता है?
- फोटो : istock
पहले समझिए सिम कार्ड स्वैपिंग को
- इस सिम कार्ड स्वैपिंग में जालसाज लोग आपके सिम कार्ड को अपने नकली सिम से बदल लेते हैं। इसके बाद वो टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से आपके नंबर का ही दूसरा सिम जारी करवा लेते हैं। वहीं, अगर ये नंबर बैंक खाते से लिंक है, तो सारे ओटीपी जालसाज के पास चले जाते हैं और फिर वो आपको ठग सकते हैं।
सिम कार्ड स्वैपिंग क्या होता है?
- फोटो : istock
इस फ्रॉड से बचने के तरीके:-
किसी को न दें मोबाइल
- आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान देना है कि अपना मोबाइल फोन किसी को भी न दें, और न ही उसे अकेले में छोड़ें। हो सकता है कि जिन्हें आप अपना समझ रहे हो वो ही आपका सिम कार्ड बदल दे या आपके आसपास बैठा कोई शख्स ये काम कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिम कार्ड स्वैपिंग क्या होता है?
- फोटो : istock
मोबाइल स्विच ऑफ न करें
- जालसाज कई बार लोगों को इतना कॉल करते हैं कि वो परेशान होकर अपना मोबाइल स्विच ऑफ तक कर देते हैं। लेकिन ऐसा कभी न करें, क्योंकि जालसाज यही चाहते हैं और मोबाइल स्विच ऑफ होने पर जालसाजों को मोबाइल नंबर चालू कराने का समय मिल जाता है।
विज्ञापन
सिम कार्ड स्वैपिंग क्या होता है?
- फोटो : istock
ये काम करें
- अगर सिम कार्ड इनएक्टिव हो जाए, तो तुरंत अपने बैंकिंग पासवर्ड बदल लें
- अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं
- फिर आप इस आधिकारिक लिंक cybercrime.gov.in के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।