Online Money Transfer Alert: बदलते समय के साथ अब बैंकिंग क्षेत्र भी पहले के मुकाबले काफी बदल चुका है। जिस काम के लिए पहले बैंक जाना पड़ता था, अब वो काम घर बैठे ही आसानी से हो जाते हैं। ऐसे में ग्राहकों को काफी सुविधा मिली है। उदाहरण के लिए जैसे- किसी को पैसे भेजने हो, तो इसके लिए पहले आपको बैंक ही जाना पड़ता था। लेकिन अब समय बदल चुका है और अब ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई जैसे अन्य तरीकों से आप अपने मोबाइल से ही किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। पर इस डिजिटली दौर में आपको पैसे भेजते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण गलत बैंक खाते में आपके पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पैसे ट्रांसफर करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64688b0994134c49330759ef","slug":"four-safety-measures-while-money-transferring-by-online-banking-know-rules-in-hindi-2023-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना लग सकती है चपत
Sat, 20 May 2023 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 May 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- जब आप ऑनलाइन किसी को पैसे भेजते हैं, तो आप एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस और यूपीआई जैसे माध्यमों से पैसे भेज सकते हैं। यहां आपको ध्यान रखना है कि आपने सामने वाले शख्स की सभी जानकारियां ठीक भरी हो। वरना आपके पैसे गलत जगह ट्रांसफर हो सकते हैं।
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अमूमन जब लोग ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो सबसे ज्यादा गलतियां लोगों से अकाउंट नंबर भरने में होती है। अकाउंट नंबर का एक भी डिजिट गलत भर गया है, तो पैसे गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। वहीं, इन पैसों को वापस पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अकाउंट नंबर हमेशा देखकर और सही ही भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- जब भी आप किसी को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करें, तो आईएफएससी कोड को ध्यान से भरें। ये हर बैंक की ब्रांच का अलग-अलग होता है। अगर ये गलत होता है और ये किसी बैंक से मैच खाता है और साथ में अकाउंट नंबर भी, तो ऐसे में आपके पैसे गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए लोग यूपीआई का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो सामने वाले शख्स का मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी देखकर ही भरें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये गलत होती है, तो आपके पैसे किसी गलत खाते में भी जा सकते हैं।