What Is Kavach System: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की गिनती दुनिया की बड़ी रेल दुर्घटनाओं में की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। एक तरफ जहां देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत बुनियाद के माध्यम से दुनिया भर के बड़े इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने का काम किया जा रहा है। वहीं देश में इस तरह के बड़े हादसे कई सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता था। बीते साल ही भारत में कवच सिस्टम की टेस्टिंग की गई थी, जो कि ट्रेनों को हादसे का शिकार होने से बचाती है। ऐसे में इस तरह की तकनीक के होने के बाद भी बड़े रेल हादसे का होना विचारणीय विषय है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है कवच तकनीक और कैसे यह काम करती है?
Kavach: बालासोर हादसे को रोक सकती थी कवच प्रणाली, जानिए क्या है कवच तकनीक और कैसे करती है यह काम?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन