फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: स्लीपर क्लास का टिकट लेकर एसी कोच में कर सकते हैं सफर, बहुत कम लोगों को पता है यह नियम

Tue, 22 Apr 2025 03:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

Indian Railways Auto Upgradation Rule: भारतीय रेलवे के इस नियम के अंतर्गत अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में बुक है तो वह अपग्रेड होकर एसी कोच में जा सकता है। भारतीय रेलवे के इस नियम का नाम ऑटो अपग्रेडेशन रूल है।

विज्ञापन
What Is Indian Railways Auto Upgradation Rule Kya Hai
भारतीय रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन रूल - फोटो : Adobe Stock

Indian Railways Auto Upgradation Rule: हमारे देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। अन्य साधनों की तुलना में ट्रेन में सफर करना ज्यादा सुविधाजनक और किफायती विकल्प है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। अगर आप बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। देश में कई लोग ट्रेन में स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं। वहीं आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बेहद ही खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। भारतीय रेलवे के इस नियम के अंतर्गत अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में बुक है तो वह अपग्रेड होकर एसी कोच में जा सकता है। भारतीय रेलवे के इस नियम का नाम ऑटो अपग्रेडेशन रूल है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

What Is Indian Railways Auto Upgradation Rule Kya Hai
भारतीय रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन रूल - फोटो : Adobe Stock

भारतीय रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन नियम के अंतर्गत आपने अगर अपना टिकट स्लीपर क्लास में बुक किया है और वह आरएसी में है और चार्ट तैयार होने के बाद थर्ड एसी मे सीटें खाली रह जाती हैं तो आपकी क्लास को अपग्रेड कर दिया जाएगा। 

What Is Indian Railways Auto Upgradation Rule Kya Hai
भारतीय रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन रूल - फोटो : Adobe Stock

आप स्लीपर क्लास के टिकट पर थर्ड एसी में यात्रा कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं अगर आपका आरएसी टिकट थर्ड एसी में है और चार्ट तैयार होने के बाद सेकेंड एसी में सीटें खाली रहती हैं तो आपको सेकेंड एसी में कंफर्म सीट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Indian Railways Auto Upgradation Rule Kya Hai
भारतीय रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन रूल - फोटो : Adobe Stock

इसी तरह सेकेंड एसी के टिकट पर आप फर्स्ट एसी में भी सफर कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने इस खास नियम को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया है। 

विज्ञापन
What Is Indian Railways Auto Upgradation Rule Kya Hai
भारतीय रेलवे ऑटो अपग्रेडेशन रूल - फोटो : Adobe Stock

भारत सरकार देश में ट्रेन के आधुनिकीकरण पर काम कर रही है। इस दिशा में देश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है और ट्रेन की रफ्तार को किस तरह बढ़ाया जा सकता है? इसको लेकर भी कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed