लोग अपने भविष्य को सुधारने के लिए कई तरह के निवेश करते हैं। लेकिन हमें ध्यान देना चाहिए कि एक अच्छा निवेश और समझदारी से किया हुआ निवेश ही हमें अच्छा रिटर्न देता है। भले ही अब भी कई लोग अपने पैसे को बैंक खाते में जमा करके रखते हैं या फिर एफडी जैसी अन्य चीजों में निवेश करते हैं। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि मौजूदा समय में लोग म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार जैसी चीजों में भी निवेश कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है। लेकिन अगर आप निवेश के लिए कोई सुरक्षित स्कीम ढूंढ रहे हैं, तो चलिए हम आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस की स्कीम ग्राम सुरक्षा योजना के बारे में बताते हैं। जहां आप सुरक्षित निवेश करके अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6229d1b49679942d846f62de","slug":"what-is-gram-suraksha-yojana-and-what-is-benefits-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gram Suraksha Yojana: महीने में 1411 रुपये निवेश कर कमा सकते हैं 35 लाख, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gram Suraksha Yojana: महीने में 1411 रुपये निवेश कर कमा सकते हैं 35 लाख, जानें कैसे
Thu, 10 Mar 2022 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Mar 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा योजना के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सुरक्षा योजना के फायदे
- फोटो : istock
क्या है पात्रता?
- वो व्यक्ति जो भारत का नागरिक हो
- जिसकी उम्र 19 से 55 साल के बीच हो।
ग्राम सुरक्षा योजना के फायदे
- फोटो : istock
कितना निवेश और कैसे?
- इस ग्राम सुरक्षा योजना में आप 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं, बात इसके प्रीमियम की करें, तो आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक भर सकते हैं। प्रीमियम भरने के लिए आपको 30 दिन की छूट मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा योजना के फायदे
- फोटो : istock
कैसे काम करती है स्कीम?
- आप इस ग्राम सुरक्षा स्कीम को लेने के बाद इस स्कीम पर पर लोन भी ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पॉलिसी को 4 साल पुराना होना जरूरी है। वहीं, अगर आप 60 साल के लिए इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको 1411 रुपये का प्रीमियम हर महीने भरना होगा। प्रीमियम के 55 साल होने पर ग्राहकों को 31 लाख 60 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा योजना के फायदे
- फोटो : istock
- वहीं, अगर आप 19 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 1515 रुपये का प्रीमियम 55 साल के लिए भरना होगा। जबकि अगर आप 58 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आपका महीने का प्रीमियम 1463 रुपये होता है।