Atal Pension Yojana Details in Hindi: हम भले ही अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं हमें चिंता अपने आने वाले कल की भी लगी रहती है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज आप जितनी तेजी से काम कर पाते हैं और कमा पाते हैं, वैसा कल भी हो? इसलिए लोग कई तरह की योजनाओं में निवेश करते हैं, फिक्स डिपॉजिट करवाते हैं, एलआईसी की पॉलिसी लेते हैं आदि। ठीक ऐसे ही अगर आप भी चाहते हैं कि आपको आपके बुढ़ापे में पेंशन मिल सके तो फिर आप केंद्र सरकार की एक योजना में निवेश कर सकते हैं। जहां से आपको हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66755a4245cbac8f5c01ffc2","slug":"what-is-atal-pension-yojana-and-benefits-details-in-hindi-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: इस सरकारी योजना के जरिए मिल सकता है हर महीने पांच हजार रुपये तक का लाभ, जानें क्या है स्कीम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: इस सरकारी योजना के जरिए मिल सकता है हर महीने पांच हजार रुपये तक का लाभ, जानें क्या है स्कीम
Fri, 21 Jun 2024 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : istock
योजना के बारे में जानकारी
- योजना का नाम:- इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है
- कौन चलाता है:- इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है
- क्या मिलता है योजना में:- इस योजना में निवेश करना पड़ता है जिसके बाद पेंशन मिलती है।
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : istock
पात्रता क्या है?
- अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना में निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है। इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र इस बीच है तो आप निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : istock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- आप अगर इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं तो फिर आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक जाना होता है। यहां पर आपको फॉर्म में अपना आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी आदि देनी होती है जिसके बाद पात्र होने पर अटल पेंशन योजना में आपका खाता खुल जाता है और आप निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के फायदे।
- फोटो : istock
कितना निवेश और कितनी पेंशन?
- इस योजना में अगर आप रोजाना 7 रुपये यानी हर महीने 210 रुपये निवेश कर सकते हैं। आपको ये निवेश 60 साल तक की उम्र तक करना है और 60 साल की उम्र होने के बाद आपको निवेश नहीं करना होता है। इसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। हालांकि, निवेश के हिसाब से रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है।