फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Rule: अगर डूब जाता है बैंक, तो आपको मिलेगा कितना पैसा? यहां जानें क्या कहता है नियम

Fri, 24 Dec 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Dec 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
what happens to your money when the bank fails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के दौर में भारत में हर एक नागरिक के पास उसका खुद का बैंक खाता है, जिसमें वो अपने महीने की बचत से कुछ राशि ले जाकर जमा करता है। बदलते वक्त के साथ हर किसी के पास बैंक होना बहुत जरूरी है क्योंकि छोटे से छोटे और बड़े से बड़े हर प्रकार के वित्तीय लेन-देन के लिए आज के समय में बैंक खाते की जरूरत होती है। इस वजह से हर कोई बैंक खाता खुलना चाहता है, ताकि उसके पैसे सुरक्षित रहे और उसको बैंक द्वारा चलाए जा रहे कई सारे निवेश संबंधी योजनाओं का लाभ मिल सके। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आप ने जिस बैंक में अपने पैसे जमा किए हैं, अगर वो बैंक बंद हो जाए तो आपके पैसों का क्या होगा? अगर वो बैंक कर्ज में डूब जाती है, तो ऐसी स्थिति में आपको कितने पैसे मिलते हैं? क्या आप जानते हैं कि अगर बैंक किसी कारण से डूब जाता है, तो आपको आपके खाते में जमा पैसों में से कितने पैसे मिलेंगे? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं...

what happens to your money when the bank fails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • दरअसल, अगर आपने किसी बैंक में 5 लाख से ज्यादा की धनराशि जमा की है और वो बैंक डूब जाता है, तो बैंक और सरकार के नियमों के मुताबिक आपको सिर्फ 5 लाख रूपये मिल पाएंगे। इस नियम के अनुसार आपके बैंक खाते में से 5 लाख तक की रकम एकदम सुरक्षित रहती है।
what happens to your money when the bank fails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • 5 लाख से ज्यादा धनराशि होने पर आपको 5 लाख रूपये दिए जाएंगे और बाकी जितनी भी राशि बचती उसके मिलने की संभावना बहुत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what happens to your money when the bank fails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर कोई बैंक डूबने वाला होता है, तो सरकार उसको डूबने से बचाने के लिए बड़े बैंकों के साथ विलय कर देती है। ताकि वो डूबने से बच जाए और लोगों का नुकसान न हो।
विज्ञापन
what happens to your money when the bank fails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर कोई बैंक डूबने वाला होता है, तो डीआईसीजीसी लोगों को उनके पैसे देने की जिम्मेदारी लेती है और इसके बदले में बैंकों से प्रीमियम लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed