फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: मृत व्यक्ति के आधार का हो सकता है गलत इस्तेमाल, रोकने के लिए तुरंत करें ये काम, वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 07 Jul 2022 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Jul 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
What Happens to Aadhaar Card After Death Know These Things to Avoid Aadhaar Misuse
Aadhaar Card Alert: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Alert: आज के समय में आधार कार्ड जरूरत बन चुका है। दरअसल, ये अगर पास में न हो तो फिर कई काम अटक तक सकते हैं। इसलिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। स्कूल-कॉलेज में, दफ्तर में, बैंक खाता खुलवाने के लिए, लोन लेने के लिए, पहचान बताने के लिए, सरकारी या गैर-सरकारी लाभ लेने के लिए आदि कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होने की वजह से इसे संभालकर रखना जरूरी होता है और वो भी खासतौर पर उनके कार्ड को जिनका निधन हो चुका है। कई लोग मर जाते हैं, और उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि इस आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What Happens to Aadhaar Card After Death Know These Things to Avoid Aadhaar Misuse
Aadhaar Card Alert: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं - फोटो : istock

ब्लॉक करवाने के लिए अपना सकते हैं ये तरीका:-

स्टेप 1

  • किसी भी मृत व्यक्ति के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप इसे ब्लॉक करवा दें। ऐसे में आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
What Happens to Aadhaar Card After Death Know These Things to Avoid Aadhaar Misuse
Aadhaar Card Alert: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद यहां पर आपको 'मॉय आधार' के विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens to Aadhaar Card After Death Know These Things to Avoid Aadhaar Misuse
Aadhaar Card Alert: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'लॉक या अनलॉक' आधार कार्ड वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। अब आपको मृत व्यक्ति के आधार कार्ड का नंबर, पूरा नाम और पिन कोड यहां दर्ज करना है।
विज्ञापन
What Happens to Aadhaar Card After Death Know These Things to Avoid Aadhaar Misuse
Aadhaar Card Alert: मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को कैसे ब्लॉक करवाएं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसे यहां दर्ज करते ही आधार कार्ड ब्लॉक हो जाएगा यानी अब इसका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed