What to do if Sick on Train: रेल सफर के दौरान अगर किसी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाए, तो घबराना स्वभाविक है। अक्सर लोग घबराहट या जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाते हैं क्या करना है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बहुत से लोगों को ये मालूम भी नहीं होता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
{"_id":"6b06a1468b4c4d347e08d3a5","slug":"what-are-your-options-if-you-suddenly-fall-sick-on-a-train-understand-essential-rules-here-2026-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अचानक खराब हो जाए तबीयत तो आपके पास क्या हैं विकल्प? यहां समझें इससे जुड़ी जरूरी बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ट्रेन में अचानक खराब हो जाए तबीयत तो आपके पास क्या हैं विकल्प? यहां समझें इससे जुड़ी जरूरी बातें
Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
सार
- Indian Railways Medical Helpline: सफर में तबीयत खराब होने पर तुरंत 139 पर कॉल करें या कोच में मौजूद टीटीई को सूचित करें।
- 'रेल मदद' एप या सोशल मीडिया पर पीएनआर नंबर साझा करके भी तुरंत मेडिकल सुविधा पाई जा सकती है।
विज्ञापन
ट्रेन में तबीयत खराब होने पर क्या करें?
- फोटो : AI
Trending Videos
किस नंबर पर कॉल करना होगा?
- फोटो : Adobe Stock
किस नंबर पर कॉल करना होगा?
- सफर के दौरान मेडिकल मदद पाने के लिए आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत कॉल कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप अपने कोच में मौजूद टीटीई या ट्रेन कंडक्टर को भी अपनी समस्या बता सकते हैं।
- वे तुरंत अगले स्टेशन पर डॉक्टर की व्यवस्था करने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना भेजते हैं।
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन मदद कैसे मांगी जा सकती है?
- अगर आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो आप 'रेल मदद' एप या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर भारतीय रेलवे या आईआरसीटीसी को टैग करके अपना पीएनआर नंबर और सीट की जानकारी लिखें। रेलवे की टीम तुरंत आपसे संपर्क करके मदद भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
इलाज का खर्च कितना आता है?
- रेलवे द्वारा यात्री को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और जरूरी सलाह बिल्कुल मुफ्त दी जाती है।
- हालांकि, अगर समस्या गंभीर है और डॉक्टर को बुलाकर विशेष जांच या महंगी दवाइयां देनी पड़ती हैं, तो इसके लिए यात्री को एक तय शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
गंभीर स्थिति में क्या होता है?
- अगर यात्री की हालत बहुत ज्यादा नाजुक है और ट्रेन में इलाज संभव नहीं है, तो अगले बड़े स्टेशन पर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाती है।
- रेलवे कर्मचारी यात्री को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हैं, ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके।
