{"_id":"66d2d4688fd7469fea03e235","slug":"what-are-the-eligibility-criteria-of-pm-ujjwala-yojana-know-all-details-here-2024-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो क्या हैं पात्रता की शर्तें?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो क्या हैं पात्रता की शर्तें?
PM Ujjwala yojana: देश में करोड़ों महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी, उपले आदि पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करती हैं। लकड़ी और उपले के जरिए खाना बनाते समय कई तरह की हानिकारक गैसें सीधे श्वास के जरिए शरीर के अंदर चली जाती हैं। इसका बुरा असर महिलाओं के स्वास्थ्य के ऊपर पड़ता है। इससे महिलाओं को श्वास संबंधी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है।
पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश की गरीब महिलाओं को खाना बनाने हेतु स्वच्छ ईंधन का उपयोग करने के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दे रही है। देश में कई महिलाएं भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ ले रही हैं। अगर आप भी भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं -
2 of 5
PM Ujjwala Yojana
- फोटो : istock
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि स्कीम का लाभ केवल गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं ही ले सकती हैं।
3 of 5
PM Ujjwala Yojana
- फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहती हैं तो आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। अगर आपके पास पहले से ही एलपीजी गैस सिलेंडर है तो आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Ujjwala Yojana
- फोटो : istock
स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड के साथ-साथ राशन कार्ड भी होना जरूरी है। इसके अलावा पीएम उज्जवला योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेजों होने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
PM Ujjwala Yojana
- फोटो : istock
स्कीम में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर आदि की जरूरत होगी। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।