फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर आप भी राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं बच्चों के नाम, तो चाहिए ये दस्तावेज, यहां देखें सूची

Mon, 28 Aug 2023 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Aug 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
What are the documents required to add the names of children in the ration card
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

Ration Card: आप चाहें शहर में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, लेकिन अगर आप जरूरतमंद और गरीब वर्ग से आते हैं और साथ ही आप पात्र हैं, तो आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं। मौजूदा समय में करोड़ों राशन कार्डधारक हैं, जो इसके तहत मिलने वाली चीजों का लाभ ले रहे हैं। राशन कार्ड के जरिए सस्ता राशन तो दिया ही जाता है। साथ ही कोविड काल से लोगों को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से राशन मिलता है। वहीं, कई लोग ऐसे हैं जिनके घर के बच्चों के नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़े हैं और ऐसे में उनके हिस्से का राशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए होंगे। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं, जिनकी जरूरत राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाते वक्त पड़ती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

What are the documents required to add the names of children in the ration card
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

आधार कार्ड

  • राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए आपको बच्चे के आधार कार्ड की कॉपी चाहिए होती है। साथ ही ऑरिजनल आधार भी अपने साथ ही रखें। अगर आपके बच्चे का आधार नहीं है, तो अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे बनवा सकते हैं।
What are the documents required to add the names of children in the ration card
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
फोटो और जन्म प्रमाण पत्र
  • अगर आप अपने किसी बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले घर के मुखिया की एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होती है। इसके साथ ही आपको उस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र चाहिए, जिसका नाम राशन कार्ड में जुड़वाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the documents required to add the names of children in the ration card
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

नहीं है जन्म प्रमाण पत्र, तो यहां से बनवा सकते हैं:-

  • कई लोगों के पास अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होता है। ऐसे में आप इसे नगर निगम से, पंचायत से या सीएससी सेंटर से भी बनवा सकते हैं। अब तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करके भी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
What are the documents required to add the names of children in the ration card
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड, फोटो, जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को आवेदन वाले फॉर्म के साथ लगाना है। फॉर्म ठीक से भरें और इसके बाद इस फॉर्म को सबमिट करवाना होता है। सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपके बच्चे का नाम राशन कार्ड से जोड़ दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed