हमारे देश में आज भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश में केंद्र और राज्य सरकारें इन गरीब लोगों की आर्थिक मदद करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब लोगों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना है, ताकि जीवन में गुजर बसर करते समय किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी सिलसिले में आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम नेशनल फैमिली बेनिफिट स्कीम है। योजना के तहत सरकार राज्य में रह रहे गरीब लोगों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: गरीब लोगों को सरकार दे रही है 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन