फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैटजीपीटी पर मंडराया खतरे का साया, अमेरिका के एफटीसी ने किया तलब, डाटा और प्राइवेसी को लेकर किया जा रहा सवाल

Mon, 17 Jul 2023 05:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
US Federal Trade Commission Starts Investigation On OpenAI ChatGPT Over Data Privacy And False Information
Chat GPT - फोटो : Istock

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली कंपनी ओपनएआई द्वारा तैयार किए गए चैटबॉट टूल चैटजीपीटी को लेकर दुनिया भर में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस टूल के दस्तक ने जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक नए युग की शुरुआत कर दी है। आज के समय दुनियाभर में करोड़ों लोग इस टूल का उपयोग कर रहे हैं। वहीं इन दिनों एक नई खबर सामने निकलकर आई है। चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपनएआई पर फेडरल ट्रेड कमीशन ने जांच शुरू कर दी है। एफटीसी ने इस जांच की शुरुआत कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियमों के उल्लंघन और गलत सूचनाएं देने को लेकर की है। एफटीसी इस बारे में पता कर रहा है कि कहीं ओपनएआई अपने यूजर्स के डाटा सुरक्षा और निजता का अनुचित ढंग से प्रयोग तो नहीं कर रहा है, जिससे यूजर्स के हितों को नुकसान पहुंचे। 

Trending Videos
US Federal Trade Commission Starts Investigation On OpenAI ChatGPT Over Data Privacy And False Information
Chat GPT - फोटो : Istock

अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन ने ओपन एआई को 20 पेजों का एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में ओपन एआई से कई सवालों के जवाब की मांग की गई है।

Govt Scheme: गरीब लोगों को सरकार दे रही है 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ

US Federal Trade Commission Starts Investigation On OpenAI ChatGPT Over Data Privacy And False Information
Chat GPT - फोटो : Istock

इसमें एआई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर, प्राइवेसी सुरक्षा हल और डाटा प्रोटेक्शन प्रोविजन के बारे में जानाकरियों की मांग की गई है। इसके अलावा कंपनी के एआई मॉडल टूल द्वारा दी जाने वाली भ्रामक जानकारी और अपमानजनक स्टेटमेंट को लेकर कई सवाल जवाब किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
US Federal Trade Commission Starts Investigation On OpenAI ChatGPT Over Data Privacy And False Information
Chat GPT - फोटो : Istock

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ओपनएआई कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन ने इसको लेकर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी को भरोसा पैदा करने में मदद नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
US Federal Trade Commission Starts Investigation On OpenAI ChatGPT Over Data Privacy And False Information
Chat GPT - फोटो : Istock

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी फेडरल ट्रेड कमीशन को कॉपरेट करेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास जिस तेजी से हो रहा है। ऐसे में इसके रेगुलेशन को लेकर बहस काफी तेज हो गई है। 

घर में बिटिया ने लिया है जन्म, तो 333 रुपये बचाकर इस स्कीम में करें निवेश, 18 साल बाद मिल सकते हैं 76.5 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed