फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI Alert: यूपीआई पेमेंट करने वाले सावधान, वरना जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता

Tue, 09 May 2023 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 May 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
UPI Payment Fraud Alert Check Online Banking Safety Tips in Hindi
यूपीआई पेमेंट करने वाले कभी न भूलें ये बातें - फोटो : istock

UPI Alert: अगर कुछ साल पहले देखेंगे तो नजर आता है कि बैंक में खाता खुलवाने से लेकर अपने पैसे निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं, हर एक काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था और उसके बाद लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, और तब कहीं जाकर काम बन पाता था। पर अब बैंकिंग सेक्टर पूरी तरह से बदल चुका है, क्योंकि अब लगभग हर एक काम ऑनलाइन हो चुका है। वहीं, अब तो लोगों को पैसे भेजने में भी दिक्कतें नहीं होती है, क्योंकि अब तो यूपीआई की मदद से मिनटों में किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं। पर इस दौरान हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना हमारे साथ फ्रॉड भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं यूपीआई यूजर्स को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

UPI Payment Fraud Alert Check Online Banking Safety Tips in Hindi
यूपीआई पेमेंट करने वाले कभी न भूलें ये बातें - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखें:-

नंबर 1

  • यूपीआई एप में सबसे जरूरी आपका पासवर्ड होता है। इसमें दो तरह के पासवर्ड होते हैं। पहला यूपीआई एप को खोलने के लिए और दूसरा किसी को पेमेंट करने के लिए पिन नंबर। इसलिए जरूरी है कि आप इन दोनों पासवर्ड को मजबूत बनाएं। साथ ही कभी किसी को ये पासवर्ड न बताएं।
UPI Payment Fraud Alert Check Online Banking Safety Tips in Hindi
यूपीआई पेमेंट करने वाले कभी न भूलें ये बातें - फोटो : Istock

नंबर 2

  • हमेशा ध्यान रखें कि अपने यूपीआई एप को अपडेट करके रखें। जालसाज कभी वायरस भेजकर, तो कभी फर्जी लिंक भेजकर आपको ठगने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी एप को अपडेट करके रखना है और किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Payment Fraud Alert Check Online Banking Safety Tips in Hindi
यूपीआई पेमेंट करने वाले कभी न भूलें ये बातें - फोटो : istock

नंबर 3

  • आजकल जालसाज लोगों को ठगने के लिए बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करने से भी बाज नहीं आते हैं। लोगों को पासवर्ड बदलने या यूपीआई आईडी को लेकर आदि कॉल करते हैं और अपनी बातों में फंसाकर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। आपको ध्यान रखना है कि कभी भी बैंक अधिकारी आपसे आपका ओटीपी, पासवर्ड या पिन नंबर आदि नहीं मांगता है। अगर ये चीजें कोई मांगे तो मतलब वो फ्रॉड हो सकता है। इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन
UPI Payment Fraud Alert Check Online Banking Safety Tips in Hindi
यूपीआई पेमेंट करने वाले कभी न भूलें ये बातें - फोटो : iStock

नंबर 4

  • यूपीआई पेमेंट के समय आपको ध्यान रखना है कि अगर कोई आपको यूपीआई एप पर पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट ये बोलकर भेजे कि मैंने आपको रिक्वेस्ट भेजी है और मैं आपको पैसे भेज रहा हूं, तो अपना पिन नंबर डाल दो तो ध्यान रहे ऐसा कभी न करें। वरना आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और आपके साथ ठगी हो जाएगी। इस बात को कभी न भूलें कि पिन नंबर पैसे रिसीव करने के लिए नहीं बल्कि हमेशा किसी को पैसे भेजने के लिए किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed