फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोन किसी और को कुछ देर के लिए देती हैं? स्क्रीन लॉक के अलावा ये सुविधा भी जानें

Wed, 30 Sep 2026 10:16 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

Giving Your Phone to Someone: फोन किसी को थोड़ी देर के लिए देना हो तो सिर्फ स्क्रीन लॉक काफी नहीं है। फोन में मौजूद एक खास सुविधा की मदद से आप उसे सिर्फ एक ही ऐप इस्तेमाल करने दे सकती हैं। इससे आपके बाकी ऐप्स और निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।
 

विज्ञापन
Giving Your Phone to Someone Know This Useful Privacy Feature
बच्चे या दोस्त को फोन देने से पहले कर लें ये काम - फोटो : एआई

आजकल फोन में हमारी कई जरूरी और निजी चीजें रहती हैं। फोटो, चैट, सोशल मीडिया और बैंकिंग से जुड़े ऐप्स तक फोन में मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर किसी को कुछ देर के लिए फोन देना पड़े तो मन में यह डर रहता है कि वह गलती से कोई दूसरा ऐप न खोल दे। इसके लिए फोन में मौजूद ऐप पिनिंग जैसी सुविधा काम आ सकती है। इसकी मदद से फोन को कुछ समय के लिए सिर्फ एक ऐप तक सीमित किया जा सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Giving Your Phone to Someone Know This Useful Privacy Feature
1 लाख रुपये की सैलरी में कैसे खरीदें आईफोन 18 प्रो, जानिए। - फोटो : एपल

फोन किसी को देना हो तो काम आएगी ये सुविधा
मान लीजिए आपने किसी को फोन पर वीडियो देखने के लिए मोबाइल दिया है। ऐसे में आप उसी वीडियो वाले ऐप को स्क्रीन पर पिन कर सकती हैं। इसके बाद सामने वाला व्यक्ति फोन के दूसरे ऐप्स में आसानी से नहीं जा पाएगा। यह सुविधा Android फोन में मिलती है।

Giving Your Phone to Someone Know This Useful Privacy Feature
सिग्नल न आने पर ये 5 स्टेप्स अपनाएं - फोटो : AI

फोन की सेटिंग्स में जाकर करें ये काम
फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप पिनिंग को ऑन किया जा सकता है। अलग-अलग फोन में इसका नाम या सेटिंग की जगह थोड़ी अलग हो सकती है। इसके बाद जिस ऐप को चलाने के लिए फोन देना है, उसे खोलकर उसे पिन किया जा सकता है। काम पूरा होने के बाद फोन को अनपिन करने पर फिर से सामान्य तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Giving Your Phone to Someone Know This Useful Privacy Feature
1 लाख रुपये की सैलरी में कैसे खरीदें आईफोन 18 प्रो, जानिए। - फोटो : एपल

आईफोन इस्तेमाल करती हैं तो ये विकल्प
आईफोन में भी इसी तरह की सुविधा मौजूद है, जिसे Guided Access कहा जाता है। इसकी मदद से फोन को कुछ समय के लिए एक ही ऐप तक सीमित किया जा सकता है।
इसका फायदा खासतौर पर तब होता है जब फोन किसी बच्चे, दोस्त या परिवार के सदस्य को थोड़ी देर के लिए देना हो। सामने वाला अपना काम कर सकता है, लेकिन आपके दूसरे ऐप्स और निजी जानकारी तक उसकी पहुंच सीमित रहती है। इसलिए अगली बार किसी को फोन देने से पहले सिर्फ स्क्रीन लॉक ही नहीं, फोन में मौजूद इस सुविधा के बारे में भी जरूर जान लें।

ऑनलाइन सामान मंगाया और गलत चीज आ गई? पैकेट खोलते समय ये सबूत जरूर रखें

जूते के अंदर लिखे UK, US और EU साइज का क्या मतलब है? ऑनलाइन जूते खरीदते समय कैसे समझें सही साइज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed