फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सरकार इन किसानों के खाते में नहीं भेजेगी 21वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करा लें ये काम

Sun, 05 Oct 2025 12:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 12:25 PM IST
सार

भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की इस वित्तीय मदद को किसानों के खाते में 3 किस्तों के जरिए भेजा जाता है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Eligible Farmers List Check What to Complete for Next Amount
PM Kisan 21st Installment - फोटो : AdobeStock

भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की एक बड़ी जनसंख्या की आमदनी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र पर निर्भर करती है। इसी वजह से देश की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। हालांकि, लंबे समय से देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक दशा ठीक नहीं है। बदलते मौसम की मार, खेती की बढ़ती लागत, बाजार की असमानता आदि कई तरह की समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ता है।

किसानों की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार देश में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की इस वित्तीय मदद को किसानों के खाते में 3 किस्तों के जरिए भेजा जाता है। 

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Eligible Farmers List Check What to Complete for Next Amount
PM Kisan 21st Installment - फोटो : AdobeStock

हर किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में भेजती है। देश में करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार दिवाली के बाद नवंबर महीने में इस योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Eligible Farmers List Check What to Complete for Next Amount
PM Kisan 21st Installment - फोटो : AdobeStock

वहीं 21वीं किस्त का लाभ कई किसानों को नहीं मिलेगा। वे किसान जिन्होंने अब तक इस योजना में ई-केवाईसी और भूसत्यापन नहीं कराया है उनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। अगर आप 21वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको इन दोनों काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।  

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Eligible Farmers List Check What to Complete for Next Amount
PM Kisan 21st Installment - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय अगर आपने कोई गलत डिटेल्स दर्ज की थी तो भी आपको अगली आने वाली 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण आपको यह गलती जल्द से जल्द ठीक करा लेनी चाहिए। इन सब के अलावा आपको अपना बैंक अकाउंट भी आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी है। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Not Eligible Farmers List Check What to Complete for Next Amount
PM Kisan 21st Installment - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई ऊर्जा देने का काम किया है। इसके अलावा इस योजना का लाभ मिलने से किसानों को खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। 

Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed