आज से अक्तूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब और सुविधाओं को प्रभावित करने का काम करते हैं। हम चाहे बात यूपीआई ट्रांजैक्शन की, रेलवे टिकट बुकिंग की या फिर रसोईघर से जुड़े एलपीजी सिलेंडर की करें हर जगह कुछ न कुछ नया बदलाव लागू हो चुका है। कई बार हम महीने की शुरुआत में होने वाले इन बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इनका असर हमारे बजट और कामकाज पर सीधे तौर पर पड़ता है।
{"_id":"68dc8366e03150efbc0883dd","slug":"rules-change-from-october-2025-check-lpg-cylinder-price-railway-ticket-booking-rules-upi-all-details-2025-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम
Wed, 01 Oct 2025 07:02 AM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:02 AM IST
सार
आपको बदले गए इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप अपडेटेड रहेंगे तो इनका फायदा उठा सकेंगे और किसी तरह की परेशानी से भी बच सकेंगे।
विज्ञापन
Rules Change From October 2025
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rules Change From October 2025
- फोटो : AdobeStock
रेल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव
- आज से रेलव टिकट बुकिंग के नियमों में एक नया बदलाव लागू हो चुका है।
- इस नए बदलाव के तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है।
- एप और आईआरसीटीसी दोनों जगह से टिकट बुक करने पर ये नियम लागू हैं।
Rules Change From October 2025
- फोटो : Adobe Stock
एनपीएस से जुड़े नियमों में बदलाव
- आज से नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है।
- पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क का नया नियम लागू किया है।
- इसके अंतर्गत अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के अंतर्गत कई योजनाओं में निवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules Change From October 2025
- फोटो : AdobeStock
यूपीआई
- आज से यूपीआई से जुड़े नियम में भी बदलाव हुआ है।
- अब आप किसी से यूपीआई एप पर डायरेक्ट पैसे नहीं मांग पाएंगे।
- यूपीआई ने पी2पी सुविधा बंद कर दी है।
- बढ़ती धोखाधड़ी को देखते हुए एनपीसीआई ने यह निर्णय लिया है।
- यही नहीं अब आप यूपीआई की मदद से 5 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं, पहले यह लिमिट 1 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Rules Change From October 2025
- फोटो : Adobe Stock
एलपीजी गैस की कीमतें
- दशहरा और दीवाली से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है।
- दिल्ली में पहले 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1580 रुपये का मिलता था, जिसकी कीमत बढ़कर अब 1595.50 रुपये हो गई है।
- 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।