Aadhaar Real or Fake: कई सरकारी दस्तावेजों के बीच आधार कार्ड की अपनी अलग पहचान है। पहचान पत्र के अलावा भी इसके कई काम है। यहां तक कि सरकारी और गैर-सरकारी जगहों पर इसका होना भी अनिवार्य है। कई बार तो आधार कार्ड के न होने पर आपके कई काम अटक तक सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप भी आधार कार्ड अपने पास ही रखें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका आधार नकली भी हो सकता है? शायद नहीं, पर आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली। इसे चेक करने के प्रोसेस के बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65be255ff6722857830ecc6a","slug":"uid-update-check-your-aadhaar-card-real-or-fake-follow-this-process-2024-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आपका आधार कार्ड भी हो सकता है नकली, यहां जानें पता लगाने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आपका आधार कार्ड भी हो सकता है नकली, यहां जानें पता लगाने का तरीका
Sat, 03 Feb 2024 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका।
- फोटो : istock
आधार असली है या नकली, ऐसे लगा सकते हैं पता:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी अपने आधार कार्ड को चेक करना है, तो आप ये बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं
- आपको सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाना है
नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर वेबसाइट पर जाकर आपको लॉगिन के विकल्प पर कर लेना है
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को आपको यहां दर्ज करना है और फिर लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको आधार सर्विसेज वाले सेक्शन में जाना है, जहां पर आपको कई विकल्प दिखेंगे
- आपको यहां पर आधार वेरिफाई वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
- फिर यहां पर आपको अपना आधार नंबर भर देना है
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको देखना है कि वेरिफाई का बटन कहां है और उस पर आपको क्लिक कर देना है
- जब आप ऐसा करेंगे, तो इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड का स्टेटस आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि ये असली है या नकली।