गूगल आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। किसी सवाल का हल ढूंढना हो या रेसिपी बनाने की विधि को जानना हो? इन सभी सवालों का जवाब हमें पल भर में गूगल पर सर्च करते ही मिल जाता है। गूगल ने हमारी लाइफस्टाइल को आसान बनाने का काम किया है। पहले जहां सवालों के हल ढूंढने में हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता था। अब गूगल की मदद से वही काम महज कुछ मिनटों में हो जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इंटरनेट के क्षेत्र में गूगल ने अपना एकाधिकार खड़ा कर लिया है। ऐसे में क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि आखिर गूगल कैसे आपके सवालों का एकदम सटीक जवाब देता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज हम उस प्रक्रिया के बारे में जानेंगे, जिसको फॉलो करके गूगल आपके सवालों का एकदम सटीक जवाब देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Trivia: आखिर गूगल कैसे आपके सवालों का सटीक जवाब ढूंढ कर लाता है? जानें इसके बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन