Traffic Police Rights India: अक्सर सड़क पर वाहन चलाते समय जब पुलिस हमें रुकने का इशारा करती है, तो ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं। इस घबराहट के पीछे कई कारण हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण कानून और अपने मौलिक अधिकारों की सही जानकारी न होना है। अक्सर जानकारी के अभाव में नागरिक अपने साथ होने वाले अनुचित व्यवहार का विरोध नहीं कर पाते।
{"_id":"69fdde2fae0a53daa10de0ec","slug":"traffic-stop-survival-guide-4-illegal-actions-police-officers-cannot-take-against-you-2026-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Know Your Rights: सड़क पर कोई भी पुलिसवाला आपके साथ नहीं कर सकता ये 4 हरकतें, यहां जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Know Your Rights: सड़क पर कोई भी पुलिसवाला आपके साथ नहीं कर सकता ये 4 हरकतें, यहां जानें नियम
Fri, 08 May 2026 06:29 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 08 May 2026 06:29 PM IST
सार
Motor Vehicle Act Rules: अक्सर सड़क पर पुलिस या ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के साथ कुछ ऐसा व्यावहार करती है जिसकी वजह से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
बाइक से चाबी निकालती पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से चाबी निकालना गैर-कानूनी है
- फोटो : Adobe Stock
गाड़ी से चाबी निकालना गैर-कानूनी है
- ट्रैफिक नियमों के तहत किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह आपकी चलती या रुकी हुई गाड़ी से जबरन चाबी निकाले।
- मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, पुलिस आपसे दस्तावेज मांग सकती है, लेकिन वाहन की चाबी छीनना या उसे बंद करना उनकी कार्यप्रणाली का हिस्सा नहीं है।
- अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है, तो यह उनके अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन माना जाता है और आप इसकी शिकायत उनके उच्चाधिकारियों से कर सकते हैं।
टायर की हवा निकालना दंडनीय व्यवहार है
- फोटो : AI
टायर की हवा निकालना दंडनीय व्यवहार है
- कई बार देखा गया है कि बहस होने या गाड़ी खड़ी करने पर पुलिसकर्मी टायर की हवा निकाल देते हैं।
- कानूनन कोई भी पुलिसवाला आपकी गाड़ी के टायर की हवा नहीं निकाल सकता और न ही वाहन को नुकसान पहुंचा सकता है।
- ऐसी हरकत न सिर्फ अनैतिक है बल्कि पुलिस मैनुअल के भी खिलाफ है, क्योंकि इससे यात्री को बीच सड़क पर भारी असुरक्षा और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट या बदसलूकी करने पर पाबंदी
- फोटो : Adobe Stock
मारपीट या बदसलूकी करना भी है गैर-कानूनी
- कानून के मुताबिक पुलिस का काम आरोपी को पकड़ना और अदालत के सामने पेश करना है, न कि मौके पर सजा देना।
- कोई भी पुलिस अधिकारी आपके साथ मारपीट, गाली-गलौज या किसी भी तरह की बदसलूकी नहीं कर सकता।
- भारतीय संविधान हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है।
- अगर पुलिस आपके साथ हिंसक व्यवहार करती है, तो आप इसे मानवाधिकार का उल्लंघन मानते हुए कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं और संबंधित पुलिसकर्मी पर केस दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
बिना ठोस कारण गाड़ी सीज करने का अधिकार नहीं
- पुलिस आपकी गाड़ी को सिर्फ अपनी मर्जी से सीज (जब्त) नहीं कर सकती।
- गाड़ी सीज करने के लिए कुछ विशेष परिस्थितियां होना अनिवार्य है, जैसे कि चालक के पास वैध दस्तावेज न होना, शराब पीकर गाड़ी चलाना या किसी गंभीर अपराध में वाहन का शामिल होना।
- बिना किसी कानूनी आधार या ठोस वजह के आपकी गाड़ी को कब्जे में लेना अवैध है।
- अगर पुलिस ऐसा करने की कोशिश करती है, तो उन्हें इसका उचित कारण और रसीद देना अनिवार्य होता है।