Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Thailand Tour Package 2026 Price, Date, Facilities Check Complete Booking Details
{"_id":"69fdccbf5e98e1872d0fcc6b","slug":"irctc-thailand-tour-package-2026-price-date-facilities-check-complete-booking-details-2026-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: थाईलैंड घुमा रहा है आईआरसीटीसी, इतने किराये में रहने खाने से लेकर सभी जरूरी चीजों का होगा इंतजाम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: थाईलैंड घुमा रहा है आईआरसीटीसी, इतने किराये में रहने खाने से लेकर सभी जरूरी चीजों का होगा इंतजाम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 08 May 2026 05:48 PM IST
सार
आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड घुमाने के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं थाईलैंड टूर पैकेज से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
IRCTC Thailand Package: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप विदेश घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने भुवनेश्वर से थाईलैंड घुमाने के लिए खास टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी का यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा।
यात्रा की शुरुआत 25 मई 2026 से होगी। आईआरसीटीसी के इस टूर में फ्लाइट, होटल, भोजन, ट्रांसपोर्ट और गाइड जैसी कई सुविधाएं शामिल की गई हैं। इस कारण यात्रियों को अलग अलग चीजों की बुकिंग करने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रा आसान और आरामदायक होगी।
2 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम Thrilling Thailand Ex Bhubaneswar है। इसमें आपके सफर की शुरुआत भुवनेश्वर से होगी और थाईलैंड के दो प्रमुख पर्यटन स्थल बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। बैंकॉक अपने शानदार मंदिरों, शॉपिंग मार्केट और नाइट लाइफ के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वहीं पटाया अपने बीच और एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।
3 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रियों को एयर टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट, बस सेवा, ट्रैवल इंश्योरेंस और गाइड/एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखेगा। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक थाईलैंड में घूमने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
अगर आप भी इस गर्मी में थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। सीटें सीमित हैं इस कारण आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। यात्रा करने से पहले टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी शर्तों और डिटेल्स को अच्छे से पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज
- फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको अकेले यात्रा करने पर 62,560 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,470 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 52,470 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।