हम में से अधिकतर लोग बैंकों में अपना सेविंग अकाउंट ओपन कराना पसंद करते हैं। सेविंग अकाउंट में आप अपने पैसों को बचा कर रख सकते हैं। वहीं जब आपको जरूरत होती है, तो आप उसको निकाल सकते हैं। हालांकि, सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर काफी कम होती है। ऐसे में अगर आप खाता खुलवाने के लिए उन बैंकों की तलाश कर रहे हैं, जहां पर सेविंग बैंक अकाउंट पर अच्छी ब्याज दर मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बचत खाता खुलवाने पर आपको शानदार इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
Saving Account: इन बैंकों में बचत खाता खुलवाने पर मिल रहा है शानदार इंटरेस्ट रेट, जानें डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की वेबसाइट के अनुसार 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर बैंक अपने ग्राहकों को प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। वहीं 1 से 10 लाख रुपये की जमा राशि पर ये ब्याज दर 6 प्रतिशत है। वहीं 10 लाख से 2 करोड़ की राशि पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत है।
फेडरल बैंक सेविंग अकाउंट
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद फेडरल बैंक ने भी सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पांच करोड़ रुपये से कम जमा राशि वाले खाताधारकों को 2.40 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
डीसीबी सेविंग अकाउंट
ये बैंक भी अपने बचत खाताधारकों को 7 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। डीसीबी बैंक ने नई ब्याज दरों को 22 अगस्त, 2022 से प्रभावी किया है।
इंडियन ओवरसीज बैंक
हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी बचत खाते में जमा पैसों की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अगर आप इस बैंक के बचत खाते में 25 लाख रुपये तक की राशि को जमा करते हैं। ऐसे में आपको 2.75 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।