फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laptop Tips: लैपटॉप कर रहा है हैंग, तो सेटिंग में करें ये बदलाव बूस्ट हो सकती है स्पीड

Mon, 29 Sep 2025 02:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 02:25 PM IST
सार

How to Fix Laptop Hanging: आप अपने लैपटॉप में कुछ बदलाव करके उसकी स्पीड को तेज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको किसी तरह की कोई मुश्किल तकनीक अपनाने की जरूरत नहीं होगी बस सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होगा।

विज्ञापन
Tips and Tricks How to Fix Laptop Hanging Check These Settings to Boost Speed
How to Fix Laptop Hanging - फोटो : Freepik
loader

How to Fix Laptop Hanging: आज के समय लैपटॉप हमारी खास जरूरत बन चुका है। ऑनलाइन क्लास लेने से लेकर ऑफिस का काम, एंटरटेनमेंट आदि कई जरूरी कार्यों में लैपटॉप उपयोग में आ रहा है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय वह काफी हैंग करने लगता है। इस दौरान लैपटॉप में एप्लीकेशन को ओपन करने में काफी समय लगता है। एप्लीकेशन खुल भी जाता है तो काफी स्लो परफॉर्म करता है। कई बार तो लैपटॉप फ्रीज हो जाता है। इन सब में हमारे समय की काफी खपत होती है।

वहीं आप अपने लैपटॉप में कुछ बदलाव करके उसकी स्पीड को तेज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको किसी तरह की कोई मुश्किल तकनीक अपनाने की जरूरत नहीं होगी बस सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होगा। आइए जानते हैं कैसे आप अपने स्लो लैपटॉप की स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं?

Tips and Tricks How to Fix Laptop Hanging Check These Settings to Boost Speed
How to Fix Laptop Hanging - फोटो : Freepik

गैर जरूरी प्रोग्राम्स को करें बंद 

लैपटॉप के स्टार्टअप के साथ कई प्रोग्राम चलने लगते हैं। ये प्रोग्राम बैकग्राउंड में आपके लैपटॉप की मेमोरी की खपत करते हैं। इसका सीधा असर आपके लैपटॉप की स्पीड पर पड़ता है। इस कारण आपको टास्क मैनेजर में जाकर इन प्रोग्राम्स को बंद कर देना चाहिए।

Tips and Tricks How to Fix Laptop Hanging Check These Settings to Boost Speed
How to Fix Laptop Hanging - फोटो : Freepik

डिस्क क्लीनअप और रैम

कुछ समय तक लैपटॉप का इस्तेमाल करने के बाद उसमें अस्थायी फाइलें जमा होती रहती हैं। अगर आप इन फाइल्स को डिलीट कर देते हैं तो इससे आपके लैपटॉप की परफॉर्मेंस अच्छी हो सकती है। अगर आपके लैपटॉप की रैम कम है तो यह भी एक वजह है, जिसके चलते लैपटॉप की स्पीड स्लो होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips and Tricks How to Fix Laptop Hanging Check These Settings to Boost Speed
How to Fix Laptop Hanging - फोटो : Freepik

रैम जितनी अधिक होती है लैपटॉप उतना ही अच्छा परफॉर्म करता है। अगर आपका लैपटॉप स्लो परफॉर्म कर रहा है तो इस स्थिति में आप अपने लैपटॉप की रैम को अपग्रेड कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सभी लैपटॉप में रैम अपग्रेड करने का ऑप्शन नहीं होता है। 

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

विज्ञापन
Tips and Tricks How to Fix Laptop Hanging Check These Settings to Boost Speed
How to Fix Laptop Hanging - फोटो : Freepik

गैर जरूरी सॉफ्टवेयर को करें डिलीट

हमारे लैपटॉप में कई बार ऐसे सॉफ्टवेयर भी होते हैं, जिनकी कोई खास जरूरत हम लोगों को नहीं होती है। हालांकि, फिर भी वे लैपटॉप में इंस्टॉल्ड होकर जगह घेरते हैं। आपको गैर जरूरी सॉफ्टवेयर को लैपटॉप से अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। इससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस बेहतर होगी।

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed