फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: पटाखे से अगर कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा उसका इंश्योरेंस कवर?

Mon, 29 Sep 2025 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 01:13 PM IST
सार

कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या पटाखों की वजह से कार में आग लग जाए तो इस स्थिति में इंश्योरेंस को क्लेम किया जा सकता है? यह एक व्यवहारिक और आर्थिक चिंता से जुड़ा सवाल है।

विज्ञापन
Car fire insurance claim due to crackers on diwali fire cover details
Car fire insurance claim - फोटो : AdobeStock

Car fire insurance claim: अगले महीने दीपावली और छठ पूजा जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। दिवाली के दिन आतिशबाजी और पटाखों का चलन हमारे देश में काफी आम है। एक तरफ जहां यह त्योहार खुशियां लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ कई बार इस दिन आग लगने की खबरें भी सामने निकलकर आती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि दिवाली के दिन सड़कों या पार्किंग पर खड़ी गाड़ियां पटाखों की चिंगारी या रॉकेट के कारण आग की चपेट में आ जाती हैं।



ऐसी स्थिति में कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या पटाखों की वजह से कार में आग लग जाए तो इस स्थिति में इंश्योरेंस को क्लेम किया जा सकता है? यह एक व्यवहारिक और आर्थिक चिंता से जुड़ा सवाल है। अगर आपके पास भी कार है तो आपको इस विषय में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं - 

Car fire insurance claim due to crackers on diwali fire cover details
Car fire insurance claim - फोटो : AdobeStock

किसी भी वाहन के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जरूरी होता है। इसके अंतर्गत अगर आपके वाहन को कोई नुकसान होता है तो इसमें आपको कोई फायदा नहीं मिलता है। वहीं अगर आपके कारण किसी दूसरे वाहन को नुकसान पहुंचता है तो कंपनी दूसरे व्यक्ति के वाहन को हुए नुकसान का खर्च उठाती है। 

Car fire insurance claim due to crackers on diwali fire cover details
Car fire insurance claim - फोटो : Adobe Stock

वहीं हमारा सवाल था कि अगर पटाखे से कार में आग लग जाए और आपकी गाड़ी को जो नुकसान पहुंचता है तो उसे किस इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया जाएगा? कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस कवर में इस तरह के क्लेम को कवर किया जाता है। कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस कवर में चोरी, आग, प्राकृतिक आपदा या एक्सटर्नल फायर की वजह से आपकी गाड़ी को जो नुकसान पहुंचता है तो ये सब इस क्लेम के अंतर्गत आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car fire insurance claim due to crackers on diwali fire cover details
Car fire insurance claim - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, कई बीमा कवर में नेग्लिजेंस या जानबूझकर पहुंचाए गए नुकसान को कवर नहीं किया जाता है। अगर आपने लापरवाही और जानबुझकर कार में आग लगाई है तो इससे क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। इस कारण आपको पॉलिसी की शर्तों और एक्सक्लूजन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। अगर आपकी कार में पटाखों की वजह से आग लग गई है तो इस स्थिति में आपको तुरंत बीमा कवर कंपनी को इस बारे में सूचित करना है। 

विज्ञापन
Car fire insurance claim due to crackers on diwali fire cover details
Car fire insurance claim - फोटो : Adobe Stock

इसके बाद आपको मोबाइल एप की मदद से फॉर्म को फिल करना है। इस दौरान आपको घटना का वीडियो या तस्वीर बनाकर अपने पास रखना है और आगे की सभी जरूरी प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा। इसके बाद कंपनी द्वारा तय शर्तों के आधार पर डिडक्टिबल काटकर सर्वेयर की रिपोर्ट पर क्लेम को सेटल किया जाएगा।

Fridge: अगर आप भी दीवार के नजदीक रखते हैं फ्रिज, तो जरूर जान लें ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed