फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: अगर आप भी कर रहे हैं ऑनलाइन दवा ऑर्डर तो इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Sat, 24 Sep 2022 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Sep 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online Otherwise May Face These Problems
ऑनलाइन दवा ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

Online Medicie Order Tips: आज के दौर में सबसे ज्यादा चिंता अगर किसी बात की रहती है, तो वो है हमारा स्वास्थ्य। दरअसल, इस दौड़ती-भागती जिंदगी में न तो लोग समय पर खाना खाते हैं और न ही समय पर नींद लेते हैं। यहां तक कि सही तरीके से ठीक लाइफस्टाइल को भी नहीं अपनाते हैं। ऐसे में लोग बीमार पड़ते हैं। कोई किसी छोटी बीमारी, तो कोई किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है जिसके चलते लोगों को इलाज कराने के साथ ही कई दवाओं का भी सेवन करना पड़ता है। वहीं, आजकल देखा जाता है कि लोग ऑनलाइन ही दवा ऑर्डर करते हैं। इससे घर बैठे ही दवा मिल जाती है और कहीं जाना नहीं पड़ता है। लेकिन अगर आप ऑनलाइन दवा ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि कुछ बातों का ध्यान रखें। आप अगली स्लाइड्स में उन बातों के बारे में जान सकते हैं, जिनका आपको ध्यान रखना है...

Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online Otherwise May Face These Problems
ऑनलाइन दवा ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इन बातों का रखें जरूर ध्यान:-

दवाओं की जांच

  • अगर आप ऑनलाइन दवा मंगवा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इनकी जांच करनी चाहिए कि ये सही आई हैं या नहीं। डॉक्टर द्वारा दी गई पर्ची से इन दवा के नाम को मिलाएं। इसके अलावा ये भी जांच करें कि कहीं दवा एक्सपायर यानी दवा के इस्तेमाल करने की अवधि खत्म तो नहीं हो गई है। अगर ऐसा है तो दवाओं को तुरंत वापस करें और इनका इस्तेमाल न करें।
Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online Otherwise May Face These Problems
ऑनलाइन दवा ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

कीमत का अंदाजा

  • लोग ऑनलाइन दवा सिर्फ इसलिए नहीं मंगाते कि उन्हें कहीं जाना नहीं पड़ता, बल्कि माना जाता है कि ऑफलाइन दवा से ऑनलाइन दवा सस्ती मिलती हैं। ऐसे में आपको पहले दोनों जगह पर कीमत का पता कर लेना चाहिए और फिर दवा ऑर्डर करनी चाहिए। इससे आप अच्छी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online Otherwise May Face These Problems
ऑनलाइन दवा ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर से जरूर चेक करवा लें

  • अगर आप ऑनलाइन दवा ऑर्डर कर रहे हैं, तो मंगवाने के बाद इन्हें अपने डॉक्टर से चेक करवाना न भूलें। हो सकता है कि कोई दवा गलत आई हो या जो डॉक्टर ने मंगवाई हो वो न हो आदि।
विज्ञापन
Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online Otherwise May Face These Problems
ऑनलाइन दवा ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

रिफंड के बारे में जानें

  • अगर आप ऑनलाइन दवा मंगवाते हैं और फिर किसी कारण से उन्हें वापस करते हैं। तो ये जरूर जान लें कि रिफंड का पैसा आपके बैंक खाते में आएगा या फिर एप के वॉलेट में। क्योंकि कई एप कंपनियां अपनी एप में ऐसी सेटिंग करके रखती हैं जिससे आपका पैसा वॉलेट में आता है यानी आपको इसे इसी एप पर खर्च करना मजबूरी हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed