फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर आप भी बेच रहे हैं पुराना मोबाइल तो पहले ही कर लें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 03 Aug 2023 01:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
These things to keep in your mind while selling mobile follow these tips
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

Old Mobile Selling Tips: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इससे जब चाहें अपनों से बात कर सकते हैं और मुसीबत के समय तो ये मोबाइल आपकी किसी से भी संपर्क साधने में काफी मदद कर सकता है। वहीं, दूसरी तरफ मार्केट में आए दिन नई-नई टेक्नोलॉजी के मोबाइल फोन लॉन्च हो रहे हैं, जिनके कारण कई लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया मोबाइल खरीद लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी पुराने मोबाइल को बेच रहे हैं, तो आपको कुछ कामों को कर लेना चाहिए क्योंकि ये सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं पुराना मोबाइल बेचते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

These things to keep in your mind while selling mobile follow these tips
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

इन कामों को जरूर कर लें:-

नंबर 1

  • मोबाइल में गूगल आईडी तो लगभग सभी की होती है, इसलिए मोबाइल बेचने से पहले इसे जरूर हटा लें। वरना आपकी आईडी अलग गलत हाथों में चली गई, तो आपका डाटा लीक हो सकता है। इसलिए मोबाइल की सेटिंग में जाकर यूजर एंड अकाउंट वाले विकल्प में जाकर इसे पहले ही रिमूव कर दें।
These things to keep in your mind while selling mobile follow these tips
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • जाहिर है कि अगर आपका ये पुराना मोबाइल है, तो आपका इसमें कुछ न कुछ डाटा भी होगा। फोटोज, वीडियो, कोई फाइल आदि। ऐसे में ध्यान से मोबाइल के अंदर से इस डाटा को हटा दें और अगर ये जरूरी डाटा है, तो इसका बैकअप लेना न भूलें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things to keep in your mind while selling mobile follow these tips
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अब जब आप अपने मोबाइल से अपनी फोटोज, वीडियो समेत अन्य जरूरी डाटा आदि हटा चुके हैं, तो इसके बाद आपको अपने मोबाइल को रिसेट जरूर कर लेना चाहिए। इससे दो चीजें होंगी एक तो अगर कोई डाटा गलती से मोबाइल में रह गया है, तो वो हट जाएगा और दूसरा मोबाइल फिर से नया जैसा हो जाएगा। आप मोबाइल सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
These things to keep in your mind while selling mobile follow these tips
पुराना मोबाइल बेचते समय क्या काम करने चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • वहीं, आप जिसे मोबाइल बेच रहे हैं, उसकी आईडी की फोटो कॉपी अपने पास जरूर रखें और साथ ही एक लैटर बनवा लें, जिसमें आप कितने बजे, किस तारीख को मोबाइल किसे बेच रहे हैं आदि जानकारी लिख लें और फिर दोनों लोगों के साइन इसमें करवा लें। इसकी एक कॉपी खुद रखें और एक कॉपी खरीदार को दे दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed