Electric Vehicle: भारत सरकार ने साल 2070 तक देश को नेट जीरो एमिशन करने का लक्ष्य रख रखा है। इस दिशा में सरकार द्वारा कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। अक्षय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई स्कीम्स लेकर आ रही है, ताकि लोगों का झुकाव इस ओर बढ़े। देश में केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारें भी लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर सब्सिडी ऑफर कर रही हैं। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ई व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली इन सब्सिडी से अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर आपको जबरदस्त छूट मिल रही है।
EV: इन राज्यों में मिल रही इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर जबरदस्त छूट, जानिए सरकार कितनी दे रही है सब्सिडी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन