Banking Tips in Hindi: आज के इस समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है और कई लोगों के तो एक से ज्यादा भी होते हैं। बैंक खाते में लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं और बैंक इस पर ब्याज भी देता है। वहीं, बैंक से जुड़े कई कामों के लिए आपको बैंक नहीं जाना पड़ता क्योंकि कुछ काम ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ही हो जाते हैं। हालांकि, कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक ही जाना पड़ता है और इस दौरान हमें कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं जिनके न होने पर आपका काम अटक सकता है या आपको घर जाकर इन दस्तावेजों को लाना पड़ सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"667d43edb93bdd5902006a6c","slug":"these-documents-are-mostly-required-in-the-bank-2024-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बैंक में किन चार दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: बैंक में किन चार दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत? यहां जानें
Thu, 27 Jun 2024 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
बैंक में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
- फोटो : istock
बैंक जाते समय इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें:-
पासबुक
- आप जब भी बैंक जाएं तो अपने साथ पासबुक लेकर जरूर जाएं क्योंकि बैंक में आपकी पहचान यही पासबुक होती है। आपको अपने खाते की कोई भी जानकारी लेने के लिए खाता संख्या बतानी होती है जो आपकी पासबुक में ही होती है। इसलिए इसे साथ ले जाना न भूलें।
बैंक में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
- फोटो : istock
आधार कार्ड
- बैंक जा रहे हैं तो आपको कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है। आपका खाता डोरमेंट में है और इसे एक्टिवेट करवाना है या केवाईसी करवानी है आदि। ऐसे कामों के लिए आपको आधार चाहिए होता है। इसलिए इसकी चार-पांच कॉपी अपने साथ जरूर रखें, ताकि आपको दोबारा घर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
- फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड
- जिस तरह से बैंक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ठीक वैसे ही आपको पैन कार्ड की जरूरत भी पड़ सकती है। 50 हजार रुपये से ऊपर के लेन-देन के लिए आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए इसकी भी कुछ कॉपी करवाकर अपने पास रखें।
विज्ञापन
बैंक में किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
- फोटो : istock
पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक में आपको पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत पड़ सकती है। जैसे- किसी फॉर्म में लगाने के लिए आदि। इसलिए अपने पास अपना कुछ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रख लें ताकि आपका बैंक जाकर कोई काम फोटो की वजह से तो न अटके।