फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Know Your Rights: क्या मकान मालिक की बिना परमिशन के घर में एक कील भी नहीं ठोक सकते? नियम जानें

Fri, 08 May 2026 01:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 08 May 2026 01:40 PM IST
सार

Landlord Permission Rules: अक्सर जब लोग किराए के मकान में रहते हैं तो दीवार पर कील लगाने की जरूरत पड़ती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि अगर मकान मालिक कील लगाने से मना करें तो आपके क्या अधिकार हैं?

विज्ञापन
Tenant Rights in India Can You Hammer a Nail Without the Landlord's Permission know in hindi
क्या किराए के मकान में दीवार पर कील ठोक सकते हैं? - फोटो : AI

Rent Agreement Terms: किराए के घर में रहते समय अक्सर यह सवाल मन में आता है कि क्या हम अपनी पसंद से घर में छोटे बदलाव कर सकते हैं। बहुत से लोगों को घर में एक कील ठोकना मामूली बात लग सकती है, लेकिन बहुत से मकान मालिक ऐसा करने से रोकते हैं। ऐसे में अक्सर कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि ऐसी स्थिति में कानूनी रूप से आपके क्या अधिकार होते हैं?



अगर कानूनी दांव-पेंच की बात करें तो किराए के घर में कील ठोकना पूरी तरह से आपके रेंट एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करता है। अगर एग्रीमेंट में 'स्ट्रक्चरल डैमेज' या दीवार में छेद करने की मनाही है, तो बिना अनुमति ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। आइए इसी बात तो समझते हैं।

Tenant Rights in India Can You Hammer a Nail Without the Landlord's Permission know in hindi
क्या कहता है रेंट एग्रीमेंट? - फोटो : Amar Ujala

क्या कहता है रेंट एग्रीमेंट?

  • घर में किसी भी तरह के बदलाव से पहले अपने रेंट एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि इसमें तोड़-फोड़ से जुड़े नियम साफ लिखे होते हैं।
  • अगर आप दीवार पर भारी अलमारी या टीवी स्टैंड लगाना चाहते हैं, तो मकान मालिक से लिखित या व्हाट्सएप पर सहमति लेना सुरक्षित रहता है।
  • घर छोड़ते समय मकान मालिक यह उम्मीद करता है कि आप कमरे को उसे वैसी ही स्थिति में लौटाएंगे जैसा वह किराए पर देते समय था।
Tenant Rights in India Can You Hammer a Nail Without the Landlord's Permission know in hindi
दीवारों पर कील ठोकने से जुड़े आपके अधिकार - फोटो : Amar Ujala

कील ठोकने से जुड़े आपके अधिकार

  • कानून के अनुसार, सामान्य इस्तेमाल के कारण होने वाली मामूली टूट-फूट के लिए मकान मालिक आपकी सिक्योरिटी मनी नहीं काट सकता।
  • वहीं अगर कील ठोकने से प्लास्टर गिरता है या दीवार में बड़ी दरार आती है, तो मकान मालिक मरम्मत के पैसे मांग सकता है।
  • पेंटिंग या घड़ी टांगने के लिए आजकल बाजार में 'नो-ड्रिल' हुक्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करना विवाद से बचने का अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tenant Rights in India Can You Hammer a Nail Without the Landlord's Permission know in hindi
विवाद से बचने के लिए क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

विवाद से बचने के लिए क्या करें?

  • घर शिफ्ट करने से पहले ही मकान मालिक से पूछ लें कि क्या आप दीवार पर फोटो फ्रेम या कील लगा सकते हैं।
  • अगर आपने कीलें लगाई हैं, तो घर खाली करते समय उन्हें निकालकर उन छेदों को पुट्टी या सफेद सीमेंट से भर देना समझदारी है।
  • घर में घुसते समय दीवारों की फोटो खींच लें, ताकि बाद में मकान मालिक आप पर पुराने नुकसान का आरोप न लगा सके।
विज्ञापन
Tenant Rights in India Can You Hammer a Nail Without the Landlord's Permission know in hindi
कानूनी पचड़ों से कैसे बचें? - फोटो : अमर उजाला
कानूनी पचड़ों से कैसे बचें?
  • दीवार गिराना या नया दरवाजा बनाना जैसे बड़े काम बिना मकान मालिक की लिखित अनुमति के कभी न करें।
  • मकान मालिक मामूली कीलों के नाम पर पूरी सिक्योरिटी मनी नहीं रोक सकता, अगर ऐसा होता है तो आप रेंट अथॉरिटी में शिकायत कर सकते हैं।
  • छोटे-मोटे कामों के लिए आपसी बातचीत से मामला सुलझाना कोर्ट-कचहरी के चक्करों से कहीं बेहतर और सरल विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed