फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या जुलाई महीने में ही जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Fri, 11 Jul 2025 08:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। 

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment July Update Know PM Kisan ki 20 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, आजादी के बाद से कई दशक बीत चुके हैं लेकिन आज भी करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्ज और प्राकृतिक आपदाओं जैसी कई समस्याओं से किसान जूझता रहता है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। 

Trending Videos
PM Kisan 20th Installment July Update Know PM Kisan ki 20 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock

अब तक केंद्र सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त बीते फरवरी माह में जारी की गई थी। 19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है इस कारण करोड़ों किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 

PM Kisan 20th Installment July Update Know PM Kisan ki 20 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock

किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार इस योजना की 20वीं किस्त इसी जुलाई महीने में जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment July Update Know PM Kisan ki 20 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?Yojana - फोटो : AdobeStock

वहीं सरकार ने अभी तक अपनी ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कौन सी तारीख को जारी होगी? इसको लेकर जल्द सरकार की ओर से घोषणा की जा सकती है। 

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment July Update Know PM Kisan ki 20 Kist Kab Aayegi News in Hindi
कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock

वे किसान जिन्होंने अब तक इस स्कीम में भू-सत्यापन और ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है उन्हें भी अगली किस्त का लाभ मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed