फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Paint: दुनिया में तहलका मचाने जा रहे हैं वैज्ञानिक, सबकुछ सही रहा तो दीवार पर लगे पेंट से बन जाएगी बिजली

Tue, 22 Apr 2025 04:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

आज के समय कई लोग बिजली के लिए अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाते हैं। वहीं दीवारों पर लगे पेंट से बिजली बनाने की प्रक्रिया काफी यूनिक इनोवेशन है। इसमें सामान्य पेंट की तरह ही सोलर पेंट को दीवारों पर लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Solar Paint The Next Big Innovation In The Field Of Renewable Energy
बिलजी के बिल कम करने के उपाय - फोटो : Adobe Stock

विज्ञान के विकास ने मनुष्य के पूरे जीवन को बदल के रख दिया है। बीते सालों में ऐसे कई अविष्कार हुए हैं, जो कि पूरी दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आए हैं। हालांकि, विज्ञान के क्षेत्र में हुई उन्नति का एक बड़ा दुष्प्रभाव हमारी पृथ्वी पर भी पड़ा है। आज के समय ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने की वजह से पृथ्वी के औसत तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर इसे समय रहते रोका नहीं गया तो आने वाले समय में कई दुष्परिणाम मानवता के ऊपर पड़ेंगे। इसी चीज को देखते हुए दुनिया की कई सरकारें नवीकरणीय ऊर्जा के स्त्रोतों के ऊपर शिफ्ट हो रही हैं। इसी क्रम में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, हाइड्रो पावर आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

इसी सिलसिले में वैज्ञानिक एक अनोखी तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके अंतर्गत अब मकानों पर एक खास तरह का सोलर पेंट लगाया जाएगा, जिसकी मदद से बिजली को उत्पन्न किया जा सकता है। 

Solar Paint The Next Big Innovation In The Field Of Renewable Energy
Home - फोटो : AdobeStock

आज के समय कई लोग बिजली के लिए अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाते हैं। वहीं दीवारों पर लगे पेंट से बिजली बनाने की प्रक्रिया काफी यूनिक इनोवेशन है। इसमें सामान्य पेंट की तरह ही सोलर पेंट को दीवारों पर लगाया जा सकता है। 

Solar Paint The Next Big Innovation In The Field Of Renewable Energy
सोलर पेंट - फोटो : Adobe Stock

यह एक खास तरह का सोलर पेंट होता है, जिसमें नैनोमटेरियल्स (पेरोव्यस्काइट या CuinSe2) और फोटोकैटलिटिक तत्व होते हैं। ये पेंट सूर्य की रौशनी को सोखकर इलेक्ट्रॉन्स को पैदा करने का काम करते हैं। ये इलेक्ट्रॉन्स बिजली में बदलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Paint The Next Big Innovation In The Field Of Renewable Energy
सोलर पेंट - फोटो : AdobeStock

इसमें एक वर्ग में लगा हुआ सोलर पेंट करीब 4 से 6 वाट बिजली बना सकता है। साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया की RMIT यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च टीम ने एक सोलर पेंट बनाया था। 

Indian Railways: स्लीपर क्लास का टिकट लेकर एसी कोच में कर सकते हैं सफर, बहुत कम लोगों को पता है यह नियम

विज्ञापन
Solar Paint The Next Big Innovation In The Field Of Renewable Energy
सोलर पेंट - फोटो : Adobe Stock

यह सोलर पेंट सबसे पहले हवा में मौजूद नमी को सोखने का काम करता है। इसके  बाद सौर ऊर्जा की मदद से इसको हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में तोड़ा जाता है। इसके बाद इसी हाइड्रोजन की मदद से बिजली बनाई जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed