फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Second Hand Mobile: वारंटी वाले सेकेंड हैंड स्मार्टफोन लेने के लिए ये चार वेबसाइट्स हैं सबसे बेस्ट

Thu, 03 Mar 2022 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Smartphone Tips where to buy second hand mobile phones online utility news in hindi
सेकेंड हैंड मोबाइल ऑनलाइन लेने का तरीका - फोटो : istock

आज के दौर में हर कोई मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक, हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। जहां बच्चे अपनी ऑनलाइन क्लास के लिए तो, वहीं बड़े लोग अपने काम के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग अब भी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं और वो सोचते हैं कि उन्हें एक सस्ता और अच्छा सा मोबाइल फोन मिल सके। इसका एक कारण है मोबाइल फोन का थोड़ा महंगा होना। अगर हम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का मोबाइल फोन बाजार से खरीदते हैं, तो लगभग 20 हजार रुपये तक चाहिए होते हैं। ऐसे में अगर आप एक अच्छा और लेटेस्ट मोबाइल फोन चाहते हैं, तो हम आपको कुछ वेबसाइट्स बता सकते हैं। जहां से आप सेकेंड हैंड मोबाइल फोन वो भी वारंटी वाले खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इन वेबसाइट्स के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Smartphone Tips where to buy second hand mobile phones online utility news in hindi
सेकेंड हैंड मोबाइल ऑनलाइन लेने का तरीका - फोटो : istock

कैशीफाई वेबसाइट

  • अगर आप खुद के लिए या अपने किसी जानकार के लिए सस्ता मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए कैशीफाई वेबसाइट सबसे सही हो सकती है। यहां से आप कोई भी पुराना फोन सस्ते दाम में खरीदने के साथ ही अपना पुराना मोबाइल बेच भी सकते हैं।
Smartphone Tips where to buy second hand mobile phones online utility news in hindi
सेकेंड हैंड मोबाइल ऑनलाइन लेने का तरीका - फोटो : istock

यंत्रा वेबसाइट

  • अगर आप सेकेंड हैंड फोन खरीदना चाहते हैं, और वो भी अच्छी क्वालिटी में तो फिर आपके लिए yaantra.com वेबसाइट सही हो सकती है। आपको यहां पर पुराने फोन के साथ वारंटी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Tips where to buy second hand mobile phones online utility news in hindi
सेकेंड हैंड मोबाइल ऑनलाइन लेने का तरीका - फोटो : istock

2गुड वेबसाइट

  • आप ऐसा सस्ता मोबाइल फोन लेना चाहते हैं, जिस पर आपको वारंटी भी मिले, तो आपके लिए www.2gud.com सही वेबसाइट हो सकती है। यहां पर ईएमआई का विकल्प भी आपको मिल जाता है और आप अपनी पसंद का मोबाइल ले सकते हैं।
विज्ञापन
Smartphone Tips where to buy second hand mobile phones online utility news in hindi
सेकेंड हैंड मोबाइल ऑनलाइन लेने का तरीका - फोटो : istock

अन्य वेबसाइट

  • आपके लिए सेकेंड हैंड मोबाइल फोन खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कई अन्य वेबसाइट भी सही हो सकती हैं। यहां भी आपको मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप तक सेकेंड हैंड मिल जाते हैं और वो भी अच्छे प्राइस और वारंटी के साथ मिल जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed