Reduce Electricity Bill While Using Geyser: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक में ठंड का प्रकोप साफ देखा जा सकता है। कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे पारा लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है। ऐसे में इस सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और अपने घरों में रजाई-कंबल के अंदर रहते हैं।
{"_id":"67810755d36480270c0e53c9","slug":"smart-geyser-usage-hacks-and-tips-to-lower-energy-consumption-and-electricity-bill-2025-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: गीजर चलाने पर आता है ज्यादा बिजली का बिल? तो ये तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: गीजर चलाने पर आता है ज्यादा बिजली का बिल? तो ये तरीके आ सकते हैं काम
Fri, 10 Jan 2025 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Jan 2025 05:18 PM IST
सार
सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को गर्म पानी की जरूरत पड़ती है जिसके लिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है? इसके तरीके आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
बढ़ते बिजली के बिल को कम करने के लिए इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-
पहला तरीका
- अगर आप गीजर चलाते हैं तो यहां पर लोग एक गलती कर बैठते हैं कि गीजर को ऑन छोड़ देते हैं। इसे आप ऐसे समझिए कि पानी गर्म करने गीजर ऑन किया और जब तक वे नहा रहे हैं और इसके बाद भी कई लोग गीजर को ऑन छोड़ देते हैं। इससे बिजली का बिल बढ़ता है जिससे बचने के लिए आप नहाने से पहले गीजर बंद कर दें क्योंकि पानी इसमें गर्म हो जाता है।
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
- आप इससे बचने के लिए ऑटो कट फीचर वाला गीजर ले सकते हैं जिसमें पानी गर्म होते ही ये अपने आप बंद हो जाता है। मार्केट में ऐसे गीजर उपलब्ध हैं जो इस तकनीक से लैस होते हैं। हालांकि, ध्यान से गीजर का मेन स्विच बाद में जरूर बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- गीजर चलाने पर बिजली का बिल ज्यादा आता है जिससे बचने के लिए आप ऐसे गीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हाई कैपेसिडी वाले होते हैं। इन गीजर की खासियत होती है कि एक बार पानी गर्म करने पर 3-4 घंटे तक इनमें पानी गर्म रहता है यानी आप एक बार पानी गर्म करने के बाद कई लोग नहा सकते हैं जिसका सीधा असल बिजली के बिल पर नजर आ सकता है जो कम हो सकता है।
विज्ञापन
गीजर चलाने पर बिजली का बिल कैसे कम किया जा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
- जब हम गीजर चलाते हैं और बिजली का बिल इसलिए भी ज्यादा आ सकता है अगर आपका गीजर काफी पुराना है। दरअसल, गीजर जितना पुराना होगा वो उतनी बिजली ज्यादा खर्च कर सकता है। इसलिए आप चाहे तो नया 5 स्टार वाला गीजर खरीद सकते हैं जो कम बिजली खर्च कर पानी गर्म करता है। इसमें एक बार पैसे लगाकर आप बढ़ते बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं।