Sanchar Saathi Portal: बुधवार यानी आज संचार साथी पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल को दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से आप आसानी से चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल की मदद से आप अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को ब्लॉक भी कर सकेंगे। अगर चोरी हुए आपके स्मार्टफोन में कोई व्यक्ति सिम कार्ड डालता है। इस स्थिति में आपको तुरंत आपके मोबाइल फोन की लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा। इसके अलावा आपको आपकी रिक्वेस्ट का लाइव स्टेटस भी पता चल जाएगा। इस पोर्टल को संचार साथी का नाम दिया गया है। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिन्हें फोन चोरी होने के बाद कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Sanchar Saathi Portal: शुरू हुआ संचार साथी पोर्टल, गुम या चोरी हुए फोन को यहां से आसानी से कर सकेंगे ट्रैक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 May 2023 02:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन