Free Silai Machine Yojana: शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों तक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इनमें राशन, आवास, शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन और बीमा जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना ऐसी भी है जिसे सिर्फ महिलाओं के लिए चलाया जाता है और वो है मुफ्त सिलाई मशीन योजना। इस योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि क्या आपको मुफ्त सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत मुफ्त में सिलाई मशीन मिल पाएगी या नहीं? तो आप ऐसा जान सकते हैं। तो चलिए जानते है आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64646fb5c41d6adb4c0c95b2","slug":"free-silai-machine-yojana-2023-eligibility-criteria-know-how-to-check-free-sewing-machine-eligibility-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Free Silai Machine Yojana: क्या आपको मिल सकती है मुफ्त सिलाई मशीन या नहीं? तुरंत ऐसे करें चेंक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Free Silai Machine Yojana: क्या आपको मिल सकती है मुफ्त सिलाई मशीन या नहीं? तुरंत ऐसे करें चेंक
Wed, 17 May 2023 02:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 May 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त सिलाई मशीन के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त सिलाई मशीन के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : iStock
जानें कौन सी महिलाएं हैं आवेदन के लिए पात्र:-
- अगर आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है
- अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं
- अगर आप श्रमिक है और आपके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है
- साथ ही शहर और गांवों, दोनों जगहों पर रहने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र मानी जाती हैं।
मुफ्त सिलाई मशीन के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
आवेदन करने का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- आप अगर चाहती हैं कि आपको भी मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ मिले, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र होने चाहिए
- ऐसे में आपको आवेदन के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल india.gov.in पर जाना होगा
- अब आपको पोर्टल से मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए फॉर्म डाउनलोड करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त सिलाई मशीन के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपने जो फॉर्म डाउनलोड किया है, उसे भरें
- फॉर्म में आपको आवेदक का नाम, पता और उम्र जैसी जरूरी जानकारियां भरनी होती है
- वहीं, इस फॉर्म के साथ में आवेदक की एक फोटो लगाना न भूलें
विज्ञापन
मुफ्त सिलाई मशीन के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको इस भरें हुए फॉर्म के साथ उन दस्तावेजों की कॉपी को लगाना है, जो मांगे गए हैं
- अब फॉर्म पूरा हो गया है, तो इसे आपको संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना है
- फिर आपका सत्यापन होता है और जांच सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त में सिलाई मशीन जारी कर दी जाती है।