Rythu Bandhu Yojana: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की बदहाल स्थिति को दोबारा से ठीक करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको तेलंगाना सरकार की एक खास योजना के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप तेलंगाना राज्य के निवासी हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। तेलंगाना राज्य के किसानों को रायथु बंधु योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर साल मिल रही है। रायथु बंधु योजना का लाभ केवल तेलंगाना राज्य में रह रहे किसान ही उठा सकते हैं। तेलंगाना राज्य में रह रहे किसानों को राज्य और केंद्र दोनों सरकारों की तरफ से ये आर्थिक सहायता दी जा रही है। दोनों योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Rythu Bandhu Yojana: इन किसानों को मिल रहा है सरकार की तरफ से 16 हजार रुपये का फायदा, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 10 May 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन