रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ रहा तनाव अब युद्ध का रूप ले चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कुल 11 शहरों पर आक्रमण किया है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि ये युद्ध एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर हमें ले जा रहा है। इसके कई खतरनाक परिणाम विश्व को भुगतने पड़ सकते हैं। आज की इस वैश्विक दुनिया में हर देश दूसरे देश से परस्पर रूप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस युद्ध का व्यापक प्रभाव भारत पर पड़ेगा। रूस यूक्रेन युद्ध भारत की राजनीतिक, सामरिक और आर्थिक स्थिति को बड़े स्तर पर प्रभावित करने वाला है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि भारत इस समय बीच मझधार में फंस चुका है। उसके लिए ये तय कर पाना काफी मुश्किल हो गया है कि यूरोप या रूस किसके साथ जाना सही रहेगा। ऐसे में इस युद्ध ने आज दोबारा गुटनिरपेक्षता की नीति को प्रासंगिक कर दिया है। ये युद्ध अगर आने वाले समय में एक बड़ा रूप लेता है, तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था बुरे तौर पर प्रभावित होगी। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि रूस यूक्रेन युद्ध का भारत की महंगाई पर क्या असर होगा?
Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध का भारत की महंगाई पर क्या होगा असर?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन