1st August 2025 Rule Change: आज के समय में अधिकतर लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। यूपीआई से एक क्लिक में पेमेंट आप किसी को भी कर सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं। साथ ही अपना बैलेंस भी आप यहीं चेक कर सकते हैं आदि। पर अगर आप भी यूपीआई यूजर हैं, तो जान लें कि आज यानी 1 अगस्त 2025 से यूपीआई से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहे हैं।
यही नहीं, इसके अलावा भी कई चीजों जैसे, कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम को लेकर अपडेट आया है तो वहीं हवाई जहाज के फ्यूल के दाम में भी बदलाव हुआ है। ऐसे में आपके लिए ये बातें जानना जरूरी हो जाता है क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
1 अगस्त से हो रहे हैं कई बड़े बदलाव।
- फोटो : Adobe Stock
यूपीआई में बदल रहे हैं ये नियम:-
नंबर 1
- 1 अगस्त 2025 से यूपीआई एप में बैलेंस चेक करने की लिमिट तय कर दी गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने जो नया नियम लागू किया है उसके तहत यूजर एक दिन में सिर्फ 50 बार ही अपना बैलेंस चेक कर सकता है। इससे व्यापारियों को दिक्कत हो सकती है, क्योंकि उन्हें हर ट्रांजेक्शन चेक करनी पड़ती है कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
3 of 6
1 अगस्त से हो रहे हैं कई बड़े बदलाव।
- फोटो : Adobe Stock
- एनपीसीआई के मुताबिक, सिस्टम पर अधिक पड़ने वाले लोड को कम करने के लिए ऐसा किया गया है, क्योंकि ज्यादा लोड पड़ने से कभी-कभी यूपीआई नेटवर्क क्रैश भी हो जाता है। वहीं, आम यूजर्स के लिए ये लिमिट काफी हो सकती है। माना जा रहा है कि ऐसा करके सिस्टम के लोड को कम किया जा सकता है।
4 of 6
1 अगस्त से हो रहे हैं कई बड़े बदलाव।
- फोटो : अमर उजाला
नंबर 2
- ईएमआई, पानी का बिल, बिजली का बिल या फि किसी चीज का सब्सक्रिप्शन जैसे बिल किसी भी टाइम स्लॉट में अभी तक प्रोसेस हो जाते थे। पर अब से इन्हें तय समय के स्लॉट में ही प्रोसेस किया जाएगा। इससे सिस्टम पर एक साथ लोड पड़ने से बचेगा जिससे ट्रांजैक्शन तेजी से हो सकेंगे। वहीं, 2 हजार रुपये से अधिक की यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 22 जुलाई को राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है।
5 of 6
1 अगस्त से हो रहे हैं कई बड़े बदलाव।
- फोटो : ANI
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
- आज यानी 1 अगस्त से 19 किलो वजन वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 34 रुपये 50 पैसे तक सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के ये नए दाम जारी किए हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।