फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rules Change: GST के नियमों से लेकर ATM से लेनदेन तक, 1 मई से बदलने जा रहे ये नियम

Sun, 30 Apr 2023 02:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Rules Changing From 1st May 2023: From GST Rules To ATM Transaction These Rules Are Changing
Rules Changing From 1st May 2023 - फोटो : Istock

Rules Changing From 1st May 2023: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। महीने की शुरुआत में गैस, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों से लेकर कई नियमों में बदलाव होते हैं। एक नागरिक होने के नाते आपको इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। ऐसे में 1 मई, 2023 भी कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है, जिनका सीधा असर आपके जीवन पर होगा। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने से लेकर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के नियमों में भी कई बदलाव होने वाले हैं। इसके अलावा म्यूचुअल फंड और एटीएम कार्ड से लेनदेन से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में 1 मई से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन्हीं प्रमुख बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 मई से लागू होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Rules Changing From 1st May 2023: From GST Rules To ATM Transaction These Rules Are Changing
Rules Changing From 1st May 2023 - फोटो : Istock

जीएसटी के नियमों में हो रहे बदलाव

1 मई से जीएसटी के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। नए नियमों के अंतर्गत 1 मई से 100 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियों को सात दिनों के भीतर ट्रांजैक्शन रशीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करना है। इसको अब अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले इसको लेकर किसी प्रकार की सीमा को निश्चित नहीं किया गया था। 

May Bank Holidays: मई महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, शाखा में विजिट करने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट

Rules Changing From 1st May 2023: From GST Rules To ATM Transaction These Rules Are Changing
Rules Changing From 1st May 2023 - फोटो : अमर उजाला

रसोई गैस सिलेंडर

मई महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की थी। ऐसे में 1 मई को रसोई गैस सिलेंडर के साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rules Changing From 1st May 2023: From GST Rules To ATM Transaction These Rules Are Changing
Rules Changing From 1st May 2023 - फोटो : istock

एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम

पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम कार्ड से होने वाले लेनदेन को लेकर नियमों में बदलाव का फैसला लिया है। बदले गए ये नियम 1 मई से लागू हो जाएंगे। इस नियम के अंतर्गत अगर पीएनबी ग्राहकों के खाते में एटीएम से पैसे निकालते समय कोई पैसे नहीं हैं। 

विज्ञापन
Rules Changing From 1st May 2023: From GST Rules To ATM Transaction These Rules Are Changing
Rules Changing From 1st May 2023 - फोटो : istock

इस स्थिति में ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद बैंक जीएसएटी जोड़कर 10 रुपये का चार्ज वसूलेगा। इस बारे में पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed